7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

viral video : थूक लगाकर फल बेचने वाले शेरू मियां को भेजा जेल, डेढ़ माह पहले इस व्यक्ति ने बनाया था वीडियो

शेरू मियां का कोरोना जांच कराने के सैंपल भी लिए गए हैं ये रिपोर्ट सोमवार तक आ जाएगी

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Amit Mishra

Apr 05, 2020

थूक लगाकर फल बेचने वाले शेरू मियां को भेजा जेल, दो माह पहले इस व्यक्ति ने बनाया था वीडियो

थूक लगाकर फल बेचने वाले शेरू मियां को भेजा जेल, दो माह पहले इस व्यक्ति ने बनाया था वीडियो

भोपाल। थूक लगाकर फल बेचने वाले शेरू मियां को शनिवार को रायसेन पुलिस ने पठारी उपजेल भेज दिया। शुक्रवार को शेरू मियां का थूक लगाकर फल बेचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया साथ ही शेरू मियां का कोरोना जांच कराने के सैंपल भी लिए गए हैं ये रिपोर्ट सोमवार तक आ जाएगी।







मानसिक स्थिति ठीक नहीं
वही शेरू की बेटी फिजा का कहना है कि पिता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। फरवरी माह में मनाया गया वीडियो वायरल होने के बाद उसे कोरोना से जोड दिया। अब उनके पिता और परिवार के लोग परेशान हो रहे है। शेरू मियां का यह वीडियो सामने आने के बाद जमकर ट्रोल हुआ था।

टिक टॉक पर पोस्ट किया था
16 फरवरी को इस वीडियो को दीपक नामदेव ने टिक टॉक पर पोस्ट किया था। शुक्रवार को उन्होंने थाने में आवेदन दिया। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर प्रकरण जांच में ले लिया। इसके बार शेरू को विशेष न्यायालय में पेश किया। जहां उसे जेल भेजने के आदेश दिए गए थे। शाम हो जाने और कोरोना जांच शेष रह रह जाने के कारण शनिवार सुबह पुलिस ने पहले शेरू का टेस्ट करवाया फिर पठारी उप जेल भेज दिया।







जिले के मुख्य बाजार में लगाता है ठेला
स्थानीय लोगों ने बताया कि शेरू मियां रायसेन के मुख्य बाजार में कभी-कभी ठेला लगाता है। उसका घर शहर के तिपट्टा बाजार के पास टीन वाली मस्जिद के पास है। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों के मन में कई सवाल उठ रहे हैं। शेरू मियां की बेटी फिजा ने कहा दो दिन पहले बताया था कि अब्बू पर पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद उनकी पिटाई की और घर से भगा दिया।

ये था वीडियो में
सोशल मीडिया में वायरल हुए इस वीडियो में शेरू मियां फलों पर थूक लगाने के बाद रखते हुए नजर आ रहे है। शेरू मियां बार-बार ठेले पर रखे संतरे में थूक लगा रहे है और उसे रख रहे है। कोरोना काल में वीडियो वायरल होने के बाद शेरू मियां की मुश्किलें बढ़ गई थी। इतना ही नहीं शेरू मियां को दूसरा वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें एक पुजिसकर्मी उनसे कुछ पूछने के बाद भगा दिया।