14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मकर संक्रांति के बाद फिर से बजेंगी शहनाइयां, जनवरी से मार्च और दिसंबर तक इन शुभ विवाह मुहूर्त में होगा गठबंधन

दिसंबर से शुरू हुआ खरमास 15 जनवरी को सूर्य के मकर राशि में संक्रमण के साथ ही समाप्त हो जाएगा, होटल, बारातघरों में बुकिंग फुल, वाटर प्रूफ टेंट की डिमांड अधिक, 15 मार्च से खरमास लगने से लगेगा ब्रेक...जनवरी से मार्च 33 तो जनवरी से दिसंबर तक 77 शुभ मुहूर्त...

4 min read
Google source verification
shubh_vivah_muhurat.jpg

,,

इसके बाद विवाह समारोहों पर लगा विराम हट जाएगा। एक माह के अंतराल के बाद फिर से विवाह की शहनाइयां गूंजेंगी। फिर 15 मार्च से खरमास लगने के चलते विवाह बन्द हो जाएंगे। इस बीच 39 दिन ही विवाह मुहूर्त हैं। इसके चलते अभी से शहर के मैरिज गार्डन, बारातघर व होटलों की बुकिंग फुल हो गई है। टैंट, बैंड व अन्य जरूरी बुकिंग जोरों पर चल रही है। विवाह की खरीदारी का दौर जारी है। सराफा बाजार में विवाह के लिए आभूषण खरीदने लोग उमड़ रहे हैं। सराफा व्यापारियों के अनुसार बीते एक सप्ताह से सराफा बाजार में बिक्री बढ़ गई है। जनवरी के पहले सप्ताह में हुई बारिश व बिगड़े मौसम के मद्देनजर वाटर प्रूफ टैंट, मंडप की डिमांड अधिक है।

16 जनवरी से 12 मार्च तक एक हजार से अधिक बुकिंग

मैरिज गार्डन, बारातघर के संचालकों के अनुसार जनवरी में विवाहों के आयोजन के लिए शहर के मैरिज गार्डन और मैरिज हाल तैयार हैं। 16 जनवरी से 12 मार्च के बीच इन मैरिज गार्डन व बारातघरों को एक हजार से अधिक बुकिंग मिली हैं। बारिश की आशंका को देखते हुए मैरिज गार्डनों की विद्युत साज-सज्जा व आर्टिफिशियल फूलों से सजावट की जा रही है। इसके साथ ही लोगों ने बारिश के लिहाज से मैरिज गार्डनों की सजावट कराने के आर्डर दिए हैं। विवाह समारोह के दिन बारिश होने पर भी लोगों को मनचाही स्टेज की सजावट मिल जाएगी।

तत्काल व्यवस्था पर अधिक खर्च

विवाह के लिए लोग कई दिन पहले ही, टैंट, मैरिज पैलेस-मैरिज गार्डन व अन्य स्थान बुक करवा लेते हैं। जनवरी के पहले सप्ताह में हुई बारिश के चलते अब खुली जगहों में विवाह के लिए व्यवस्था करने वाले लोग सतर्क हैं। वे बारातघर, मैरिज गार्डनों की शरण ले रहे हैं। जनवरी में विवाह समारोह करने वाले बताते हैं कि तत्काल बुकिंग करने पर इन व्यवस्थाओं पर खासा अधिक खर्च आ रहा है।

जनवरी से मार्च तक विवाह मुहूर्त

जनवरी- 16,17,20,21, 22, 27, 28, 29, 30, 31 (10 दिन)

फरवरी- 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 12, 13, 14,17, 18, 19, 23, 24, 25, 26, 27, 29 (20 दिन )

मार्च- 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 11, 12 (9 दिन )

ये भी पढ़ें :सीएम मोहन यादव ने किया सिंगल क्लिक, लाडली बहनाें के खाते में पहुंचे 1250 रुपए, नहीं आई राशि तो अभी करें ये काम...

कारोबार बढ़ा, बनाई जा रही व्यवस्था

टेंट व्यापारियों ने बताया कि जनवरी में बारिश की आशंका के चलते वाटरप्रूफ टैंट की बुकिंग अच्छी हुई है। लोग बैंड की बुकिंग कैंसिल कर डीजे की व्यवस्था कर रहे हैं। वाटरप्रूफ मंडप की भी डिमांड है। टेंट, डीजे, लाइट, कैटरर्स का कारोबार बढ़ा है। इंडोर आयोजन के चलते कैटरर्स को पहले की तुलना में अधिक ऑर्डर मिले हैं। बारिश की आशंका को देखते हुए घरों के परिसर में विवाह की व्यवस्था ऐसी बनाने की डिमांड की जा रही है कि उससे कोई नुकसान या परेशानी न हो।

अप्रेल से दिसंबर यहां चेक करें विवाह मुहूर्त

अप्रैल 2024 शादी-विवाह शुभ मुहूर्त

- 18 अप्रैल 2024, गुरुवार- मध्य रात्रि 00:44 से 19 अप्रैल 05:51 तक
- 19 अप्रैल 2024, शुक्रवार- प्रातः 05:51 से 06:46 तक
- 20 अप्रैल 2024, शनिवार- दोपहर, 02:04 से 21 अप्रैल प्रातः 02:48 तक

जुलाई 2024 शादी-विवाह शुभ मुहूर्त

- 9 जुलाई 2024, मंगलवार- दोपहर 02:28 से शाम 06:56 तक
- 11 जुलाई 2024, गुरुवार- दोपहर 01:04 से 12 जुलाई प्रातः 04:09 तक
- 12 जुलाई 2024, शुक्रवार- प्रातः 05:15 से 13 जुलाई, प्रातः 05:32 तक
- 13 जुलाई 2024, शनिवार- प्रातः 05:32 से दोपहर 03:05 तक
- 14 जुलाई 2024, रविवार- रात्रि 10:06 से 15 जुलाई प्रातः 05:33 तक
- 15 जुलाई 2024, सोमवार- प्रातः 05:33 से 16 जुलाई मध्य रात्रि 12 :30 तक

नवंबर 2024 शादी-विवाह शुभ मुहूर्त
- 12 नवंबर 2024, मंगलवार- दोपहर 04: 04 से रात्रि 07:10 तक
- 13 नवंबर 2024, बुधवार- दोपहर 03:26 से रात्रि 09:48 तक
- 16 नवंबर 2024, शनिवार- रात्रि 11:48 से 17 नवंबर प्रातः 06:45 तक
- 17 नवंबर 2024, रविवार- प्रातः 06:45 से 18 नवंबर प्रातः 06:46 तक
- 18 नवंबर 2024, सोमवार- प्रातः 06:46 से प्रातः 07:56 तक
- 22 नवंबर 2024, शुक्रवार- प्रातः 11:44 से 23 नवंबर प्रातः 06:50 तक
- 23 नवंबर 2024, शनिवार- प्रातः 06:50 से दोपहर 11:42 तक
- 25 नवंबर 2024, सोमवार- प्रातः 01:01 से 26 नवंबर, प्रातः 06:53 तक
- 26 नवंबर 2024, मंगलवार- प्रातः 06:53 से 27 नवंबर प्रातः 04:35 तक
- 28 नवंबर 2024, गुरुवार- प्रातः 07:36 से 29 नवंबर, प्रातः 06:55 तक
- 29 नवंबर 2024, शुक्रवार- प्रातः 06:55 से प्रातः 08:39 तक

दिसंबर 2024 शादी-विवाह शुभ मुहूर्त

- 4 दिसंबर 2024, बुधवार- शाम 05:15 से 05 दिसंबर प्रातः 01:02 तक
- 5 दिसंबर 2024, गुरुवार- दोपहर 12:49 से शाम 05:26 तक
- 9 दिसंबर 2024, सोमवार- प्रातः 02:56 से 10 दिसंबर प्रातः 01:06 तक
- 10 दिसंबर 2024, मंगलवार- रात्रि 10:03 से 11 दिसंबर प्रातः 06:13 तक
- 14 दिसंबर 2024, शनिवार- प्रातः 07:06 से दोपहर 04:58 तक
- 15 दिसंबर 2024, रविवार- प्रातः 03:42 से 07:06 तक

नोट- विवाह के लिए मई, जून, अगस्त, सितंबर और अक्टूबर के लिए कोई भी शुभ मुहूर्त नहीं हैं।

ये भी पढ़ें : सिंहस्थ-2028 की 4 साल पहले ही तैयारी शुरू, सीएम मोहन यादव 14 जनवरी को करेंगे अहम बैठक
ये भी पढ़ें :रामलला के दर्शन के लिए देश के कोने-कोने से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, एमपी से दौड़ेेंगी हाई स्पीड स्लीपर वंदे भारत