
voting
भोपाल। मध्य प्रदेश में चौथे चरण के 8 लोकसभा में करीब 81 हजार अधिकारी-कर्मचारी आज मतदान करवाएंगे। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। इन सीटों पर 82 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जिसमें 6 महिला प्रत्याशी शामिल हैं।
यह जानकारी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी वीएल कांताराव ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए दी। उन्होंने बताया कि मतदान में सुरक्षा व्यवस्था के चलते 56092 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।
इसमें केन्द्रीय सशस्त्र बल की 83 कंपनियां और राज्य सशस्त्र बल की 49 कंपनियां शामिल हैं। मध्य प्रदेश से लगे हुए राज्य गुजरात और राजस्थान को जोडऩे वाली १०१ सड़कों को सील कर दिया गया है।
इस चरण में देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगौन, खंडवा में चुनाव होंगे। यहां चुनाव कराने के लिए 70 हजार ईवीएम का उपयोग किया जाएगा, जिसमें बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट और वीवी पैट शामिल है।
इंदौर लोकसभा में दो बैलेट यूनिट लगाई जाएंगी, क्योंकि यहां १५ से अधिक उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। मतदान कार्य में 10 हजार वाहनों का उपयोग किया जा रहा है, जिसमें 6770 वाहनों में जीपीएस लगाया जाएगा। मतदान पार्टियां शनिवार को रवाना हो गई थी जो देर रात तक मतदान केन्द्रों पर पहुंच गई हैं।
246 हजार क्विक रिस्पांस टीम
मतदान के दौरान किसी प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए 246 क्विक रिस्पांस टीम गठित की गई है। यह टीम मतदान और पोलिंग पार्टी रवाना होने तक पूरी तरह से सक्रिय रहेगी। किसी तरह की घटना होने की सूचना जिला निर्वाचन अधिकारी और स्थानीय थाने को देगी और मतदान दल की मदद करेगी। वही करीब 256 अधिकारियों का एक फ्लाइंग स्क्वायड दल बनाया गया है जो शराब, पैसा, सामान वितरित कर मतदान प्रभावित करने वाले लोगों पर नजर रखेगी। हर विधानसभा क्षेत्र में दो से तीन पुलिस मोबाइल नियुक्ति किए गए हैं।
--------------------
1844 हजार सेक्टर मजिस्ट्रेट
इन लोकसभा सीटों पर 1844 सेक्टर मजिस्ट्रेट भी पदस्थ किए गए हैं, जो समय-समय पर मतदान प्रतिशत की जानकारी रिटर्निंग अधिकारियों को उपलब्ध कराएंगे। मतदाताओं की सहायता के लिए प्रत्येक मतदान केन्द्र पर बीएलओ की ड्यूटी लगाई गई है।
-----------------
हर आधे घंटे में मिलेगा वोट का रुझान
मोबाइल एप वोटर टर्नआउट पर लोगों को हर आधे घंटे में वोट का रुझान मिलेगा।इस एप को लोग गूगल प्ले स्टोर से डाउन लोड कर सकते हैं। 3७ सौ मतदान केन्द्रों पर वेबकास्टिंग
Published on:
19 May 2019 07:39 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
