2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजधानी में हिरन, बतख और सूरज बता रहे हैं समय.. देखें कैसे!

सिटी में नेचर और एनिमल डिजाइन की घडिय़ों का क्रेज

2 min read
Google source verification
watch

राजधानी में हिरन, बतख और सूरज बता रहे हैं समय.. देखें कैसे!

भेपाल। इंटीरियर में दीवार घड़ी कमरे की सजावट में चार चांद लगा देती है। दीवार घड़ी न केवल समय दिखाती है, बल्कि लोगों के एक निश्चित स्थिति को भी दर्शाती है, इसलिए शहर में आजकल एनिमल डिजाइन के दीवार खड़ी अवेलेबल हैं। हस्तकला के क्षेत्र में कारीगरों द्वारा लकडिय़ों की डिफरेंट डिजाइंस की दीवार घड़ी बनाई जा रही हैं।

सहारनपुर के रहने वाले मोईन अंसारी ने अपने स्टॉल पर कई ऐसे वुडन के डिजाइनर घड़ी रखी हैं जिसे देखकर आप रुक ही जाएंगे। मोईन बताते हैं कि जब मैं छोटा था तब से मेरे अब्बा यही काम करते रहे हैं। ये खानदानी काम है जिसमें हैंडमेड डिजाइन से दीवार घड़ी को सुन्दर लुक दिया जाता है। इसमें लकड़ी के साथ ही कलर और मोती का भी यूज किया जाता है। जिससे देखने में चमक नजर आए।

बचपन से बना रहे हैं वॉच

मोईन बताते हैं कि वुडन वॉच में कई तरह के डिजाइन हैं जिसमें फिश, हिरण, फ्लॉवर, पट्टा वॉच, तलवार, सूरज आदि वॉच की डिजाइन भोपालाइट्स खूब पसंद कर रहे हैं। वुडन में चारों तरफ से कई प्रकार के डिजाइन तैयार करते हैं। यह काम बचपन से ही करता आ रहा हूं।

बढ़ रही है डिमांड

वे बताते है कि वुडन वॉच की डिमांड बढ़ती जा रही है। आजकल लोग अपने घरों में एंटिक पीस रखना पसंद करते हैं। कई तो हमें दूसरे शहरों से भी ऑर्डर देने आते हैं।

वृद्ध और बच्चे सीख रहे थिएटर की बारीकियां

बुजुर्गों और बच्चों को एक्टिंग की बारीकियां सिखाने के उद्देश्य से शहर में बुजुर्गों एवं बच्चों के लिए थिएटर वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है। वृद्ध आश्रम परिसर अपना घर, कोलार रोड में रौनक सोशल एंड कल्चरल सोसाइटी द्वारा आयोजित की जा रही वर्कशॉप में अपना घर के बुजुर्ग एवं आस-पास की बस्तियों के बच्चे भाग ले रहे हैं। इस वर्कशॉप में तैयार किए जा रहे नाटक की प्रस्तुति 26 मई को शहीद भवन में की जाएगी।

Story Loader