
खास तरह की पेंटिंग में मनुष्य और प्रकृति के बीच मूक वार्ता
भोपाल. भारत भवन में रूपाभ शृंखला में छह दिवसीय समूह चित्र प्रदर्शनी मंगलवार को शुरू हुई। इसमें 12 चित्रकारों की पेंटिंग को प्रदर्शित किया जा रहा है। इसमें वाटर कलर, कोलाज, मोनोक्रामेटिक और स्कल्पचर को भी प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी को 20 अक्टूबर तक दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक देखा जा सकता है।
अजमेर के आर्टिस्ट लक्ष्यपाल सिंह ने बताया कि मेरी यहां 12 पेंटिंग्स प्रदर्शित की गई हैं। उन्होंने अपने चार आर्ट वर्क को मूक वार्ता टाइटल दिया है। उन्होंने बताया कि यह वाटर कलर वॉश मीडियम में है। जिसमें मनुष्य और प्रकृति के बीच की मूक वार्ता को प्रदर्शित किया गया है। यह मीडियम बंगाल शैली का है। इसे अब भारत में केवल दो या तीन कलाकार ही कर रहे हैं। इसकी एक पेंटिंग बनाने में 25 दिन से दो महीने तक का समय भी लग जाता है। इसमें पेंटिंग बनाकर पानी में 20 मिनट के लिए डुबे दी जाती है और फिर निकालकर सुखाया जाता है। अंत में बारीक रेखाओं से पेंटिंग को खोला जाता है।
मत्स्य कन्या को लेकर अद्भुत 12 काम
आर्टिस्ट प्रहलाद शर्मा की यहां 12 पेंटिंग्स प्रदर्शित की गई हैं। उनका आर्ट वर्क मतस्य कन्या पर बेस्ड है, जो मोनोक्रामेटिक मीडियम में है। उन्होंने बताया कि इस मीडियम में एक ही कलर की डिफरेंट टोन आती है और रहस्य पैदा होता है। इन पेंटिंग्स में समुद्र की गहराई, कन्या की चंचलता, उसका रिदम, फोर्स, लयात्मकता को प्रकृति के साथ जोड़ा है।
Published on:
16 Oct 2019 01:16 am

बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
