
Weather update: रविवार सबसे गर्म दिन रहेगा, लू चलने की संभावना, जानें मौसम का हाल
भोपाल. राजधानी सहित प्रदेश भर में इन दिनों गर्मी के तीखे तेवर जारी है, हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण रविवार को तापमान में मामूली गिरावट आई है लेकिन गर्मी से ज्यादा राहत नहीं मिली है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि 20 मई तक तापमान में बहुत तेजी से बढ़ोतरी की संभावना नहीं है, इस दौरान प्रदेश में कुछ स्थानों पर बादल, बूंदाबांदी के हालात भी बन सकते हैं। अभी एक-दो दिन तापमान कम ही रहेगा। इससे गर्मी से राहत मिलेगी। 20 के बाद फिर तेज गर्मी, लू का दौर शुरू हो सकता है।
प्रदेश में रविवार को भी खरगोन सबसे गर्म रहा और यहां अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री दर्ज किया गया। इसी प्रकार खजुराहो में 44.4 और नौगांव में 44.1 डिग्री रहा। राजधानी में भी अधिकतम तापमान में खास परिवर्तन नहीं हुआ और रविवार को 43.3 डिग्री दर्ज किया गया। ज्यादा तापमान वाले स्थानों पर दिन में तो गर्म हवाएं चल ही रही हैं, रात में भी करीब 11 बजे तक हवाओं में गर्मी देखी जा रही है। लोगों को कूलर और एसी का सहारा लेना पड़ रहा है। घरों की ऊपरी मंजिल में बैठना मुश्किल हो रहा है।
फिलहाल तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं
मौसम विज्ञानी अशफाक हुसैन का कहना है कि इस समय एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, इसके साथ ही दक्षिण हरियाणा में ऊपरी हवा का घेरा बना हुआ है। इसके कारण नमी आ रही है, इसके चलते 20 मई तक तापमान में बहुत तेजी से तापमान बढ़ने की उम्मीद कम है। आने वाले दिनों में हल्के बादलों के साथ कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी की संभावना बन सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और गर्मी से कुछ हद तक राहत मिलेगी।
Updated on:
14 May 2023 07:59 pm
Published on:
14 May 2023 07:58 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
