10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उत्तरी हिस्सों में जोरदार बौछारें, बढऩे लगी मानसून की गतिविधियां

- ग्वालियर में 53 तो नौगांव में 39 मिमी बरसात

less than 1 minute read
Google source verification
उत्तरी हिस्सों में जोरदार बौछारें, बढऩे लगी मानसून की गतिविधियां

उत्तरी हिस्सों में जोरदार बौछारें, बढऩे लगी मानसून की गतिविधियां

भोपाल. एक पखवाड़े तक नदारद रहने के बाद प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां एक बार फिर जोर पकडऩे लगी हैं, प्रदेश में सोमवार को कई शहरों में जोरदार बौछारें पड़ी इस दौरान मानसून उत्तरी हिस्से और पूर्वी हिस्सों पर अधिक मेहरबान दिखा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में चम्बल संभाग के जिलों और ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, बैतूल एवं सागर जिलों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की है।

प्रदेश में सोमवार दिन भर में ग्वालियर में 53, नौगांव में 39, गुना में सात, सतना और सागर में 12-12, खजुराहो में सात, दमोह में और इंदौर में 1.6 मिमी बरसात दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञ एसके नायक पश्चिमोत्तर प्रदेश में अधिकांश स्थानों से अनेक स्थानों पर वर्षा के साथ भारी वर्षा का वर्तमान दौर 20 तारीख तक जारी रहने की संभावना है। आगामी 24 घंटो के दौरान उत्तरी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं मध्यम से तीव्र बिजली और वज्रध्वनि के साथ वाली आंधी की संभावना है।

23 को बनेगा नया सिस्टम

नायक ने बताया कि, समुद्र के औसत स्तर पर मॉनसून ट्रफ का पश्चिमी छोर अपनी सामान्य स्थिति के करीब चलायमान है एवं और 20 जुलाई से धीरे-धीरे उत्तर की ओर शिफ्ट होने की संभावना है। इसके बाद, 23 जुलाई के आसपास उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।