10 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बढ़ती जा रही ठंडक, कई शहरों में 15-16 डिग्री पर आया तापमान

  - मण्डला में 15, छिंदवाड़ा, भोपाल में 16 डिग्री पर आ - दूसरी ओर आगे बढ़ा कम दबाव का क्षेत्र, रविवार-सोमवार को कई हिस्सों में बारिश का अनुमान    
less than 1 minute read
Google source verification
बढ़ती जा रही ठंडक, कई शहरों में 15-16 डिग्री पर आया तापमान

बढ़ती जा रही ठंडक, कई शहरों में 15-16 डिग्री पर आया तापमान

भोपाल. प्रदेश में ठंडक धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को प्रदेश के कई शहरों में रात का तापमान 15 से 17 डिग्री के बीच आ गया। अफगानिस्तान से आए पश्चिमी विक्षोभ के असर से हिमालय के इलाकों में हुई बर्फवारी के बाद उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं के चलते यह गिरावट आई है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अगले एक- दो दिन तापमान इसी स्तर पर बना रहेगा। इसके बाद प्रदेश के कई इलाकों में बौछारें पड़ सकती हैं।
प्रदेश में शुक्रवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान मण्डला में 15.3 डिग्री दर्ज किया गया। इसके बाद छिंदवाड़ा और भोपाल में तापमान 16-16 डिग्री रहा। भोपाल में 16.2, नौगांव में 16.5, खजुराहो और शिवपुरी में 17.2- 17.2, शाजापुर में 17.9, उमरिया में 18.4, सागर में 18.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश के एकमात्र हिलस्टेशन पचमढ़ी में तापमान 14.2 डिग्री दर्ज किया गया।

तट के नजदीक पहुंचा कम दबाव का क्षेत्र

बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र तट के बिल्कुल नजदीक पहुंच गया है, यह शनिवार सुबह तक विशाखापट़्टनम के नजदीक लैंड करेगा, इसके बाद इसकी दिशा छत्तीसगढ़, मप्र की ओर रहने की संभावना है। ऐसे में अगले 24 से 48 घंटों में प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश शुरू हो सकती है। अगले सप्ताह की शुरुआत में सोमवार को भी प्रदेश में कई स्थानों पर बारिश का अनुमान है। हालांकि इसके बाद गतिविधियां कम होती जाएंगी और एक बार फिर तापमान गिरने का सिलसिला शुरू होगा।