26 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP के मौसम में आ रहा बदलाव, जानिये 7 दिनों का मौसम पूर्वानुमान

खरगोन में तापमान 47 पार, 20 जिलों में 44 डिग्री से ऊपर...

2 min read
Google source verification
weather report

MP के मौसम में आ रहा बदलाव, जानिये 7 दिनों का मौसम पूर्वानुमान

भोपाल। MP इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। सोमवार को प्रदेश के 20 जिलों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। खरगोन में सर्वाधिक तापमान 47.4 डिग्री रहा। भोपाल में तापमान वर्ष 2010 के बाद सबसे अधिक पारा 43.7 डिग्री दर्ज हुआ।

प्रदेश के आधा दर्जन से अधिक जिलों में लू का प्रकोप रहा। मौसम विभाग के अनुसार भीषण गर्मी को देखते हुए मंगलवार को लगभग आधा प्रदेश लू की चपेट में आ सकता है। हालांकि एक या दो मई से तापमान में कुछ कमी आने की संभावना है।

चक्रवात फैनी के कारण पश्चिम से आ रही हवाओं में कुछ बदलाव हो सकता है, जिसकी वजह से तापमान में कहीं-कहीं एक से दो 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

पिछले दिनों की स्थिति: दुनियाभर के तमाम शहरों का रिकॉर्ड तोड़ा...

इससे कछ दिन पहले ही खरगोन शहर ने गर्मी के मामले में दुनियाभर के तमाम शहरों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पिछले दिनों इस शहर का तापमान 47 डिग्री तक पहुंच गया है, जिसके कारण शहर भट्टी की तरह तप रहा है। तेज धूप और भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो गया है। लू के थपेड़े के बीच दिन में सड़कों पर सन्नाटा सा छा जाता है।

अल डोराडो मौसम वेबसाइट के अनुसार खरगोन का तापमान 46.6 डिग्री रहा और ये शहर दुनिया का सबसे गर्म शहर रहा। जबकि महाराष्ट्र का आकोला 46.4 डिग्री के साथ दुनिया के दूसरे नंबर पर रहा।

देश के 13 सबसे गर्म शहरों में मध्यप्रदेश के 5 शहर, खरगोन, खंडवा, होशंगाबाद, खजुराहो और नौगांव शामिल हैं। मौसम विभाग की सूचि में दुनिया के 15 सबसे गर्म शहरों में भारत के 13 शहर शामिल हैं।

आईएमडी IMD ने 1901 से लेकर अब तक इस साल को सबसे गर्म साल घोषित किया है। इस साल गर्मी पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ सकती है। महाराष्ट्र के नागपुर को गर्मी के मामले में दुनिया के नौवें नंबर पर रखा गया है। नागपुर में पारा 45.2 रहा।

मौसम विभाग के अनुसार अनुमान जताया जा रहा है कि फिलहाल इन शहरों का तापमान 45-47 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक सबसे अधिक गर्मी मध्य भारत के लोगों को झेलनी पड़ेगी। वहीं विभाग ने यह भी बताया कि 0.5 डिग्री सेल्सियस का तापमान इस वर्ष बढ़ सकता है।

अगले सात दिनों का मौसम का पूर्वानुमान...

मध्यप्रदेश की राजधानी में लगातार बढ़ रहे तापमान के बीच लोगों का दिन में घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। राजधानी के आगामी 7 दिनों में तापमान में होने वाले परिवर्तनों के संबंध में मौसम विभाग से रिटायर्ड हुए एसके शर्मा के अनुसार...


: 30अप्रैल यानि मंगलवार को आसमान साफ रहेगा वहीं इस दिन अधिकतम तापमान में सोमवार जैसा ही रहेगा। इस दिन अधिकतम तापमान 43 डिग्री रहने की संभावना है।

: वहीं 01 मई यानि बुधवार को अधिकतम तापमान में कुछ कमी आने के आसार हैं, इस दिन जहां आसमान साफ रहेगा वहीं पारा 42.0 डिग्री के आसपास आ सकता है।

: जबकि 02 मई यानि गुरुवार को एक बार फिर पारे में गिरावट का दौर जारी रह सकता है। साफ आसमान के बीच इस दिन अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहने की संभावना है।

: 03 मई यानि शुक्रवार को अधिकतम तापमान के साफ आसमान के बीच 40 डिग्री के आसपास आने के संकेत हैं।

: वहीं 04 मई 05 मई व 06 मई को आसमान पहले दिन साफ़ आसमान रहेगा जबकि बाद के दोनों दिनों में यह सनी डे के रूप में दिखेगा। इन तीनों दिनों अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।