
Western disturbance
MP Weather: एमपी के भोपाल शहर का मौसम एक बार फिर सर्द बना हुआ है। दो दिनों में सर्द हवाओं के कारण 13 साल बाद मार्च में बुधवार को सबसे सर्द रात बीती। न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री दर्ज किया गया। इसके पहले 10 मार्च 2012 को न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री दर्ज हुआ था। गुरुवार को हवा की रफ्तार कुछ कम हुई तो दिन के तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी हो गई। शुक्रवार से हवा का रुख फिर बदलने की संभावना है। ऐसे में तीन-चार दिन फिर तापमान में बढ़ोतरी होगी।
मंगलवार और बुधवार को सर्द हवाएं चलीं। बुधवार को हवा की अधिकतम रफ्तार 30 किमी तक पहुंच गई। इसके कारण तापमान में गिरावट आई। गुरुवार को हवा की रफ्तार में कमी आई। दोपहर 2.30 से 5 बजे तक हवा की रफ्तार 15 से 17 किमी प्रतिघंटा के आसपास रही। औसतन यह 8 से 10 किमी रही। ऐसे में गुरुवार को अधिकतम तापमान में 3.3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। गुरुवार को अधिकतम तापमान 30.2 और न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम विज्ञानी ने बताया कि फिलहाल मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अगले दो-तीन दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री तक क्रमिक बढ़ोतरी हो सकती है। इस समय हवा का रुख उत्तरी है, लेकिन अब हवा की रफ्तार में थोड़ी कमी आई है। शुक्रवार के बाद हवा का रुख पूर्वी होने की संभावना है। फिर तापमान धीरे-धीरे बढऩे लगेगा।
9 मार्च से एक और पश्चिमी विक्षोभ की संभावना है, यदि इसका ज्यादा असर होता है, तो 21 जिलों के तापमान में थोड़ी गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में एक्टिव वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से मौसम बदला है। पहाड़ों में बर्फबारी हुई है और सर्द हवा चल रही है। इस वजह से रात के तापमान में खासी गिरावट हुई है।
Published on:
07 Mar 2025 10:45 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
