23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जहां पानी की समस्या,वहां पहुंचती है जीव सेवा संस्थान की मदद

जनसेवा के लिए नवाचार करना संस्था की पहली प्राथमिकता

2 min read
Google source verification
jal sewa

जहां पानी की समस्या,वहां पहुंचती है जीव सेवा संस्थान की मदद

भोपाल/संत हिरदाराम नगर. जल समस्या से निपटने के लिए संत हिरदाराम नगर की सामाजिक संस्था जीव सेवा संस्थान कोई न कोई पहल कर लोगों की मदद करता है। चाहे वो रेल्वे स्टेशन पर यात्रियों को पानी पिलाने की बात हो या फिर जगह-जगह पानी के प्याउ लगाने की। इस साल गर्मी में पानी की सबसे ज्यादा किल्लत गांधी नगर में थी, जहां पर जीव सेवा संस्थान ने सिद्ध भाऊ के मार्गदर्शन में चार पानी के टैंकरों को लिया।

गर्मी में जगह-जगह गांधी नगर के विभिन्न इलाकों में जाकर पानी की समस्या को दूर किया। संत हिरदाराम ने अपने सेवाधारियों को जल सेवा करने का आदेश दिया था जिसके बाद से निरंतर जल सेवा कार्य किया जा रहा है।

संत नगर में भी निरन्तर होता है जल सेवा कार्य
जी व सेवा संस्थान द्वारा संत नगर में भी निरन्तर जल सेवा कार्य होता रहता है। यहां पर जगह-जगह पानी के प्याउ पर टैंकरों से पानी पहुंचाने का काम करते हैं जिससे हजारों लोगों की प्यास बुझ जाती है। वहीं रेल्वे स्टेशन पर यात्रियों को पानी पिलाने के लिए सेवाधारियों तक पानी जीव सेवा संस्थान के माध्यम से पहुंचाया जाता है। संत नगर सहित आसपास के इलाकों में भी जरूरत पडऩे पर टैंकरों से पानी सप्लाई किया जा रहा है।

कई जगह करवाई बोरिंग
संत हिरदाराम साहिब के आशीर्वाद और सिद्ध भाऊ के मार्गदर्शन में जगह-जगह बोरिंग कराई गई है। जहां पर पानी के नल भी लगाए गए है, जो गांधी नगर की जनता की प्यास तो बुझा रहे हैं, साथ ही टैंकरों में भी पानी भरा जाता है जिससे जगह-जगह लगाए गए प्याउ और निचली बस्तियों सहित जहां पानी की किल्लत हो वहां पर टैंकरों की मदद से पानी पहुंचाया जाता है।

जीव सेवा संस्थान द्वारा गांधी नगर में अभी चार टैंकरों से पानी सप्लाई किया जा रहा है। जगह-जगह बनाए गए प्याउ और जरूरत पडऩे वाली जगहों पर पानी पहुंचाया जाता है। इसमें बोरिंग से पानी लिया जाता है।
योगेश हिंगोरानी, गांधी नगर