11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौजूदा हैंडसेट्स के लिए Windows 10 Mobile हुआ लॉन्च, मिले ये नए फीचर्स

माइक्रोसॉफ्ट ने आखिरकार मौजूदा हैंडसेट के लिए windows को अपग्रेड करते हुए windows 10 की सुविधा दे दी है।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Alka Jaiswal

Mar 18, 2016

windows10

windows10


भोपाल। माइक्रोसॉफ्ट ने आखिरकार मौजूदा हैंडसेट के लिए windows को अपग्रेड करते हुए windows 10 की सुविधा दे दी है। पिछले कुछ महीनों से कंपनी सॉफ्टवेयर को अपडेट करने के लिए अलग-अलग किस्म के परीक्षण कर रही थी, जिसके बाद कंपनी ने चुनिंदा हैंडसेट के लिए यह अपडेट जारी किया। फिलहाल windows 10 की सुविधा माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 430, लूमिया 435, लूमिया 532, लूमिया 535, लूमिया 540, लूमिया 635 (1 जीबी रैम), लूमिया 640, लूमिया 640 एक्स्ट्रा लार्ज, लूमिया 735, लूमिया 830 और लूमिया 930 में दी गई है।

कंपनी के अपडेट जारी करने के बाद, अब ये कैरियर्स पर निर्भर है कि वह इस अपडेट को कब तक डिवाइस के लिए उपलब्ध कराते हैं। इसके साथ ही माइक्रोसॉफ्ट ने एक विशेष अपग्रेड एडवाइज़र एप भी शुरू की है जिसके जरिए आप ये जान सकेंगे की windows 10 अपडेट आपके फोन के लिए उपलब्ध है या नहीं और आप इसे windows स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं या नहीं।

मौजूदा डिवाइसेस के लिए अपडेट किए गए Windows 10 में बहुत से नए फीचर दिए गए हैं। Outlook और office में windows 8.1 फोन मुकाबले काफी सुधार किया गया है। इसके साथ ही ट्विटर ने भी windows 10 फोन के लिए अपनी एप को अपडेट किया है।