
एमपी में जमने लगी बर्फ, ये सावधानियां रखना बहुत जरूरी, फोटो में देखें हालात
भोपाल. मध्यप्रदेश में सर्दी जमकर सितम ढहा रहा है। लगातार गिरते तापमान के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई है। हालात यह है कि अधिकतर लोग सुबह ८-९ बजे के पहले घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। गुरुवार-शुक्रवार को धूप निकलने के बावजूद सर्द हवाओं का सितम लोगों पर कहर ढहाता रहा, ऐसे में लोग दिन में भी ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों के साथ अलाव का सहारा लेते नजर आए।
राजधानी में एक बार फिर कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू हो गया है। मौसम साफ होने के बाद उत्तरी बर्फीली हवाओं के कारण शहर में ठिठुरन बढ़ गई है। गुरुवार को दिन दिन में भी लोग सर्दी से बेहाल रहे। बादल सा छटने के साथ ही धूप भी खिलती एक रही, लेकिन सर्द हवाओं के कारण हुए पूरे दिन लोग ठिठुरते नजर आए। क्षेत्र शहर में सुबह कोहरा छाया रहा और को विजिबिलिटी काफी कम रही।
सर्दी के प्रभाव से बचने यह करें उपाय
-फूल आस्तीन के गर्म कपड़े पहनें।
-सिर, कान और शरीर सर्द हवाओं से बचानें गर्म कपड़े जरूर पहनें।
-भोजन गर्म ही करें, ठंडा पानी नहीं पी सकते तो थोड़ा गुनगुना करकें पीएं।
-हल्की एक्सरसाइज करते रहें, ताकि शरीर का तापमान बराबर रहे।
-अधिक सर्द मौसम में बेवजह घर से बाहर निकलने से बचें।
-बच्चों और बुजुर्गों का इस मौसम में विशेष ध्यान रखें।
-ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा भी ले सकते हैं।
कोल्ड डे रहा, परेशान हुए लोग
इन दिनों शहरवासियों को तेज सर्दी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले एक दो दिनों से शहर में बादल छाए हुए थे, साथ ही दो दिन पहले कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी भी हुई थी। गुरुवार को दोपहर तक धूप छाव की स्थिति रही, लेकिन दोपहर बाद धूप खिली रही, लेकिन सर्द हवाओं के कारण धूप भी बेअसर नजर आई। दिन भर लोग सर्दी से बेहाल नजर आए। गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम था, इसलिए शहर में कोल्ड डे रहा और दिन भर लोग सर्दी से परेशान रहे।
मौसम विभाग का कहना
मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि इस समय उत्तरी सर्द हवाएं आ रही है। फिलहाल तापमान अगले दो दिन तक इसी तरह रहेगा। न्यूनतम तापमान में और गिरावट हो सकती है। 2 जनवरी तक इसी तरह की स्थिति रहने की संभावना है। इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
ऐसा रहा राजधानी में तापमान
राजधानी में गुरुवार को अधिकतम तापमान 19.8 और न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री दर्ज किया गया। इसी प्रकार बुधवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री दर्ज किया गया था। बुधवार के मुकाबले गुरुवार को न्यूनतम तापमान में लगभग चार डिग्री की गिरावट आई है। शुक्रवार को इसमें और गिरावट आ सकती है।
Published on:
31 Dec 2021 10:01 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
