14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सर्दियों में ये फल नहीं करेंगे बीमार, जाने इस सीजन में कब खाएं कौन सा फल

डाइटिशियन कोच विजेयता शर्मा कहती हैं कि ज्यादातर लोगों को लगता है कि सर्दियों में फलों का सेवन सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। लेकिन यह धारणा गलत है। हां कुछ फलों की तासीर ठंडी होती है। लेकिन कुछ फल ऐसे भी हैं जो न केवल सर्दी, खांसी जुकाम, बुखार जैसी आम बीमारियों के साथ ही आपके दिल को दुरुस्त रखते हैं और बीपी, डाइबीटीज जैसी बीमारियों पर कंट्रोल भी।

2 min read
Google source verification
winter_seasonal_fruit_list_-_copy.jpg

फलों के नाम सुनते ही तीन प्रतिक्रियाएं देख सकते हैं। एक फलों के नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है तो, कुछ लोग मुंह बनाने लगते हैं और या तो फल नहीं खाते या फिर उन्हें जबरन फल खिलाए जाते हंै। वहीं ऐसे लोगों की भी कमी नहीं है जो फलों को सिर्फ इसलिए खाते हैं कि फलों से उनकी सेहत सुधरी रहेगी। तो सेहत को तंदुरुस्त रखने के लिए ही सही, इस सीजन के ये तीन फल है सुपर फूड...

यहां जानें कब खाएं कौन सा फल

सेब

सेब में फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट समेत कई शानदार पोषक तत्व होते हैं। यह ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल में रखते हैं। दिल को सेहतमंद बनाए रखते हैं। सेब में फाइबर, विटामिन सी और कई तरह के एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं। कम कैलरी के कारण आप खुश होकर इन्हें खा सकते हैं। इसमें कैलोरी 94.6, पानी 156 ग्राम, प्रोटीन- 0.43 ग्राम, काब्र्स-25.1 ग्राम, चीनी-18.9 ग्राम, फाइबर- 4.37 ग्राम, वसा- 0.3 ग्राम होता है। इसे आप सुबह नाश्ते से पहले खा सकते हैं।

कीवी

डाइटिशियन कहते हैं कि एक कीवी में 56 मिलीग्राम विटामिन सी होता है, जो इसे विटामिन सी का एक बेस्ट फूड बनाता है। अगर आप ब्रेकफास्ट में कीवी खाते हैं तो यह आपके लिए शरीर में विटामिन सी को बढ़ाने और दिन की शुरुआत से ही इम्युनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है। कीवी विटामिन के रिच फूड में भी आता है।

अनार

आपको बता दें कि एक कप अनार में 7 ग्राम फाइबर होता है। इसमें 17.8 मिलीग्राम विटामिन सी होता है। साथ ही अनार विटामिन के से भी भरपूर होता है। विटामिन के हड्डियों के लिए बेहद जरूरी है। इसमें पाए जाने वाले विटामिन दिल, पेट और स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्य गुड बैक्टिरिया बढ़ाने में मदद करते हैं।

ये भी पढ़ें :फिर डरा रहा कोरोना, शहर में 12 कोरोना संदिग्ध मिलते ही मचा हड़कंप