14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला ने बनाया लड़की का फेसबुक अकाउंट, कहा-आओ मेरे साथ SEX करो

एक महिला ने अपने ही पड़ोस की एक लड़की के नाम पर फेसबुक एकाउंट बनाया और उसकी प्रोफाइल में लड़की की फोटो अपलोड कर सैकड़ों अश्लील फोटो पोस्ट किए। 

2 min read
Google source verification

image

Nitesh Tiwari

Jul 04, 2016

Woman create,fake facebook id,girl in damoh,sex ap

Woman create,fake facebook id,girl in damoh,sex appeal,vullgar message,madhya pradesh


भोपाल। दमोह में एक लड़की की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उससे अश्लील मैसेज कर सेक्स के लिए अपील करने का मामला सामने आया है। दरअसल एक महिला ने अपने ही पड़ोस की एक लड़की के नाम पर फेसबुक एकाउंट बनाया और उसकी प्रोफाइल में लड़की की फोटो अपलोड कर सैकड़ों अश्लील फोटो पोस्ट किए।


इतना ही नहीं, उसने कई लोगों को फ्रैंड रिक्वेस्ट भेजकर उनसे सेक्स करने की बात भी कहने लगी. महिला ने लड़की से संपर्क करने के लिए उसका वाट्सएप नंबर भी फेसबुक पर पोस्ट कर दिया। जब लड़की के एक दोस्त ने इस बारे में उसे जानकारी दी तब जाकर लड़की को मालूम चली। फिर लड़की ने साइबर सेल में शिकायत कर दी जिसके बाद कोतवाली पुलिस की मदद से आरोपी महिला को ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया।


-लड़की ने बताया कि तीन अप्रैल को आरोपी महिला ने उसके नाम से फेक आईडी बनाई।
-प्रोफाइल पिक्चर में उसकी फोटो अपलोड की। उसका नाम लिखा और लोगों को फ्रैंड रिक्वेस्ट भेज दिया.
-उसके बाद अश्लील फोटो पोस्ट किया।
-लड़की का वाट्सएप नंबर भी सेंड किया।
-और कहा कि इस नंबर पर भी उससे चैटिंग व बात की जा सकती है।
-महिला ने उस आईडी पर बने सभी फ्रेंड्स से सेक्स करने को भी कहा।
-महिला ने कहा कि यदि कोई उससे सेक्स करना चाहता है तो वह उससे संपर्क कर सकता है।
-इसके अलावा अनेक भद्दे किश्म के कमेंट्स व तस्वीरें उस आईडी पर पोस्ट की गईं।
लड़की का मोबाइल नंबर फेसबुक पर पोस्ट करने के बाद उसे एक लड़के का फोन आया। लड़की ने बताया कि वो लड़का उससे अश्लील बातें करने लगा. जब लड़की ने उसे फटकारा तो लड़का कहने लगा कि फेसबुक पर खुद ही सेक्स करने के लिए कहती हो और तुमने अपना नंबर भी दिया है इसके लिए और अब बात कर रहा हूं तो गुस्सा हो रही हो।


लड़की को उसके फेसबुक के फर्जी आईडी की जानकारी उसके एक दोस्त ने दी थी। लड़की ने कहा कि तुम अपने अकाउंट से अश्लील पोस्ट कर रही हो। तब उसे पता चला। लड़की ने फिर महिला के खिलाफ एसपी कार्यालय में लिखित शिकायत की। पुलिस द्वारा पड़ोसन महिला की शिनाख्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

ब्यूटी पार्लर जाते थे दोनों
-लड़की ने बताया कि आरोपी महिला उसके पड़ोस में रहती है।
-महिला ने उससे कहा कि वह कोर्स सीखने के लिए ब्यूटी पार्लर चले।
-लड़की महिला की बात मानकर उसके साथ जाने लगी।
-जहां महिला और लड़की जाती थीं वहां के संचालक ने कई बार लड़की के काम की तारीफ कर दी।
-ये बात उस महिला को बुरी लगी और दोनों के बीच विवाद हो गया।
-फिर लड़की ने पार्लर जाना बंद कर दिया और उसके बाद महिला ने उसके नाम की आईडी बनाकर उसे बदनाम करने की साजिश रची।


ये भी पढ़ें

image