
महिला क्रिकेट: ग्वालियर से हारकर भी भोपाल सेमी में
भोपाल। भोपाल की टीम को शनिवार को अपने तीसरे मुकाबले में जेएस आनंद इंटर डिविजन महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में ग्वालियर के हाथों 53 रनों से हार झेलनी पड़ी। लेकिन भोपाल टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। जहां उसका सामना इंदौर से होगा। जबकि अन्य सेमीफाइनल मुकाबला ग्वालियर और नर्मदापुरम के बीच खेला जाएगा। शुक्रवार को भोपाल ने सागर को 147 रनों से हराया था। शनिवार को ग्वालियर में खेेल गए मैच में ग्वालियर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 47.4 ओवर में 188 रन बनाए।
बबिता मांडलिक ने 82, अनुष्का शर्मा ने 26 रन बनाए। भोपाल के लिए गेंदबाजी में सौम्या तिवारी को तीन सफलता मिली। निकिता सिंह और वैष्णवी शर्मा ने दो-दो विकेट चटकाए। जवाब में भोपाल टीम ग्वालियर की घातक गेंदबाजी का सामना नहीं कर सकी और 41.3 ओवर में महज 135 रन बनाकर सिमटी। निकिता सिंह ने 46, दीपिका शाक्या ने 22 रन बनाए। बबिता मांडलिक ने तीन और पल्लवी ने एक विकेट चटकाए।
प्रीति के प्रदर्शन से नर्मदापुरम सेमीफाइनल में
इधर, उज्जैन में खेले गए मुकाबले में नर्मदापुरम ने उज्जैन को 8 विकेट से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए उज्जैन टीम मात्र 109 रन पर सिमटी। गरिमा यादव ने 50 रन बनाए। नर्मदापुरम की प्रीति यादव, कृतिका चार्वे और अचला दुबे ने दो-दो विकेट चटकाए। जवाब में नर्मदापुरम ने 23.1 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 111 रन बना लिए। इसमें शुक्रवार को दो रन देकर पांच विकेट चटकाने वाली प्रीति यादव ने बल्लेबाजी में भी कमाल दिखाते हुए नाबाद 64 रनों की पारी खेली। ओपनर बल्लेबाज वर्षा पटेल ने नाबाद 33 रन बनाए। उज्जैन की वनिता यादव को एक विकेट मिला।
फाइटर्स ने बुल्स को हराया
रेलवे फाइटर्स ने यहां खेली जा रही रेलवे क्रिकेट लीग में शनिवार को रेलवे बुल्स को नौ विकेट से पराजित कर दिया। रेलवे मैदान में खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर फाइटर्स ने पहले गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करते हुए बुल्स की टीम मात्र 66 रनों पर सिमट गई। उसकी ओर से अमन रावत ने 21, हर्षवर्धन ने 15 रन बनाए।
फाइटर्स की ओर से राहुल तिवारी ने तीन, जतिन ने दो और शुभांषु ने एक विकेट लिया। जवाब में उतरी रेलवे फाइटर्स की टीम ने एक विकेट खोकर जरूरी रन बना लिए। शुभांषु ने 28, राहुल ने 22 रनों का योगदान दिया। राहुल तिवारी को दोहरे प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस दौरान वरिष्ठ क्रिकेटर इकबाल सिद्दकी, मुस्ताक अली और प्रदीप मिश्रा मौजूद रहे।
Published on:
20 May 2018 05:58 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
