
भोपाल. बच्चों की आस में महिलाएं बाबा के पास आती थी, बाबा महिलाओं को बच्चे पैदा करने के लिए भभूत और कुछ दवाई देते थे, जिसे खाते ही वे बेहोश हो जाती थी, इसके बाद बाबा इंसान से हैवान बन जाता था, ये सच पुलिस की जांच में सामने आया है, इस मामले में मिर्ची बाबा के खिलाफ कोर्ट में 566 पेजों की चार्जशीट पेश की गई है।
जेल में बंद है मिर्ची बाबा, अलर्ट रहें
जेल में बंद बाबा अपने आप को बेकसूर बता रहा था, लेकिन बाबा के घर से जो चीजें मिली है, उससे साफ हो गया है कि बाबा महिलाओं को बच्चे पैदा करने के लिए सफेद रंग की भभूत के साथ ऐसी दवा देता था, जिससे वे बेहोश हो जाती थी, इस कारण आप भी अलर्ट रहें, अगर कोई व्यक्ति आपको भी किसी प्रकार का लालच देकर कोई दवा या भभूत खिलाता है तो आप उसे खाने से पहले कन्फर्म कर लें, कहीं आपके साथ भी धोखा तो नहीं हो रहा है।
मिर्ची बाबा के खिलाफ मिले पुख्ता सबूत
आपको बतादें कि दुष्कर्म के आरोप में गांधीनगर सेंट्रल जेल में बंद मिर्ची बाबा और वैराग्यनंद गिरी के खिलाफ पुलिस को पुख्ता सबूत मिले हैं। मिर्ची बाबा ने पूछताछ में कहा था कि महिला ने उस पर झूठा आरोप लगाया है। लेकिन पुलिस जांच में मिर्ची बाबा की मोबाइल लोकेशन घटना वाले दिन मिनाल रेजीडेंसी वाले घर पर ही मिली है। महिला थाना पुलिस ने मामले की विवेचना करने के बाद 566 पन्नों का चालान न्यायालय में शुक्रवार को पेश कर दिया है। चालान महिला के बयान को आधार बनाकर प्रस्तुत किया गया है।
भभूत और दवा खिलाकर करता था बेहोश
414 पन्नों में कॉल डिटेल की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई है। इसमें यह बात बताई गई है कि मिर्ची बाबा सफेद रंग की भभूत और साबूदाने की तरह दिखने वाली गोली महिला को देकर उसे बेहोश किया करता था। दुष्कर्म का आरोप सही पाया गया है। मिर्ची बाबा के घर से संबंधित सामग्री लकड़ी वाली अलमारी से बरामद की गई है। पुलिस ने इस मामले में 21 लोगों को गवाह बनाया है। पीड़ित महिला ने भी न्यायालय के सामने अपना बयान दर्ज कराया है।
रायसेन की महिला ने लगाया बलात्कार का आरोप
उल्लेखनीय है कि 8 अगस्त 2022 को रायसेन की रहने वाली महिला ने मिर्ची बाबा पर मिनाल रेजीडेंसी स्थित घर पर बुलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था जिसके बाद मिर्ची बाबा की गिरफ्तारी ग्वालियर से की गई थी। पुलिस ने इस मामले में पीड़ित महिला के पति के बयान को भी न्यायालय में प्रस्तुत किया है।
Published on:
05 Nov 2022 10:02 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
