8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोपाल एयरपोर्ट पर जिंदा कारतूस के साथ पकड़ी गई मुंबई की युवती, पुलिस जांच में जुटी

राजाभोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब सुबह सिक्यूरिटी जांच के दौरान एक युवती के बैग से चार जिंदा कारतूस पकड़ा ...।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Nov 07, 2017

arrested

महिला गिरफ्तार

भोपाल। राजाभोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब सुबह सिक्यूरिटी जांच के दौरान एक युवती के बैग से चार जिंदा कारतूस पकड़ा गए। युवती मुंबई के लिए एयर इंडिया की उड़ान से जाने वाली थी। गांधीनगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मंगलवार सुबह भोपाल एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। एक युवती के बैग में से सीआईएसएफ के जवानों ने चार जिंदा कारतूस पकड़े थे। इस मामले में जांच का जिम्मा गांधीनगर पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस युवती से पूछताछ कर रही है कि उसके पास जिंदा कारतूस कहां से आए थे। इसके अलावा वो अपने बैग में रखकर मुंबई क्यों जा रही थी। बताया जाता है कि युवती मुंबई की ही रहने वाली है।

यह भी है खास
-गांधी नगर की पुलिस युवती के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है।
-जिंदा कारतूस मिलने पर एयरपोर्ट पर अलर्ट।
-युवती को पुलिस ने रोक लिया है।
-मुंबई से आई यह युवती भोपाल में कहा ठहरी थी, इसका भी पुलिस को पता नहीं चल पाया है।

पहले भी पकड़ाए थे जिंदा कारतूस
इससे पहले जिंदा कारतूस पकड़ाने की घटनाएं कई बार हो चुकी है। 30 जुलाई को भी राजाभोज एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसिया काफी सतर्क थी। हाई अलर्ट के बावजूद एक व्यक्ति के बैग से जिंदा कारतूस मिले थे। वह भी सुबह जेट एयरवेज की फ्लाइट से दिल्ली जाने वाला था। यह युवक राजगढ़ यातायात में पदस्थ अनिल बावनिया थे, जो दिल्ली जा रहे थे। उनके बैग में ये कारतूस मिले थे। उन्हें भी गांधीनगर पुलिस को दे दिया गया था। उन्होंने इन कारतूस को सरकारी बताया था।

26 जून 2016
राजा भोज एयरपोर्ट पर एक युवक के बैग में से 30 कारतूस मिले थे। सिविल लाइन निवासी सईद सैफ अली जेट की उड़ान से मुंबई जाने की तैयारी कर रहा था। चैकिंग के दौरान उसके बैग से .22 बोर के 19 खाली और 11 जिंदा कारतूस पाए गए थे। सैफ ने पुलिस को बताया कि यह कारतूस उसके भाई फैजल अली के होना बताया था। उसके पास लाइसेंसी बंदूक है और कारतूस गलती से उसके बैग में आ गए हैं।

15 मार्च 2010
इससे पहले रायपुर निवासी आदित्य वर्धन पाटनी के पास से भी जिंदा कारतूस मिलने से एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया था। वे मुंबई में एक बहुराष्ट्रीय कंपनी का कर्मचारी है। वे भी सुबह जेट की उड़ान से मुंबई जा रहे थे। सीआईएसएफ के जवानों ने जब उसके बैग की तलाशी ली तो 32 बोर का जिंदा कारतूस मिला। आदित्य के पास शस्त्र लाइसेंस भी नहीं था। लिहाजा पुलिस ने आर्म्स एक्ट का माला दर्ज कर लिया था। आदित्य गंजबासौदा में अपने रिश्तेदार के यहां आया था। उसने बताया था कि रिश्तेदार के पास लाइसेंस है और कारतूस उन्हीं का है, जो मेरे बैग में आ गया।