2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नर्सिंग घोटाले में घिरे विश्वास सारंग, इस्तीफे का बढ़ा दबाव, प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों पर लाठी चार्ज

Youth Congress Protest पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को वाटर केनन का इस्तेमाल कर खदेड़ा। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया जिससे कई कांग्रेसी घायल हो गए।

2 min read
Google source verification
Youth Congress demands resignation from

Youth Congress demands resignation from

Youth Congress demands resignation from Minister Vishwas Sarang in nursing scam - एमपी के नर्सिंग घोटाले में राज्य सरकार के मंत्री विश्वास सारंग का विरोध बढ़ते जा रहा है। रविवार को यूथ कांग्रेस ने उनके इस्तीफे की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश के सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग के 74 बंगले स्थित निवास का घेराव करने एकत्रित कांग्रेसियों को पुलिस ने बल प्रयोग कर तितर बितर किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को वाटर केनन का इस्तेमाल कर खदेड़ा। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया जिससे कई कांग्रेसी घायल हो गए।

नर्सिंग घोटाले में मंत्री विश्वास सारंग के इस्तीफे की मांग को लेकर उनके बंगले का घेराव करने कांग्रेसी न्यू मार्केट के पेट्रोल पंप तिराहे से निकले। पुलिस ने कांग्रेसियों को वहीं रोक लिया तो गुस्साए कांग्रेसी सड़क पर ही बैठ गए और नारेबाजी करने लगे।

यह भी पढ़ें : मंत्री विश्वास सारंग पर लटकी तलवार! सीएम बोले- जो भी दोषी होगा, उसे सजा मिलेगी

प्रदर्शनकारियों ने बीजेपी सरकार और नर्सिंग घोटाले के समय चिकित्सा शिक्षा मंत्री रहे विश्वास सारंग को मंत्री पद से हटाने की मांग की। पुलिस, प्रदर्शनकारियों को हटने की समझाइश देते रहे लेकिन कांग्रेसी नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने की कोशिश की। पुलिस ने 50 युवाओं को गिरफ्तार भी किया और बाद में उन्हें छोड़ दिया।

यूथ कांग्रेस के नेताओं ने आरोप लगाया कि शांति पूर्वक प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने बल प्रयोग किया, जिससे कई कार्यकर्ता घायल हो गए। यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह ने कहा कि अब प्रदेशभर में नर्सिंग घोटाले पर विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे।

यूथ कांग्रेस ने आरोप लगाया कि नर्सिंग घोटाले में तत्कालीन चिकित्सा मंत्री विश्वास सारंग समेत कई बड़े बीजेपी नेता शामिल हैं। अधिकारियों के साथ मिलकर किए गए इस बड़े घोटाला को बीजेपी की सरकार दबा रही है।

Story Loader