25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Young farmers : अब जैविक खेती में कॅरियर बना रहे युवा, आप भी बनें ‘यंग किसान’

young generation- एग्रीकल्चर संस्थानों में दाखिला लेने वालों की संख्या बढ़ी, सरकार भी दे रही है बढ़ावा...।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Jul 30, 2022

kisaan.png

पर्यावरण के साथ ही स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए लोग अब खास ध्यान दे रहे हैं। जैविक खेती को इससे बढ़ावा मिला है। यहां की करियर (career) की बेहतर संभावनाएं हैं। राजधानी के कई युवा इस काम से जुड़े रहे हैं। लाभ को देखते हुए उच्च शिक्षा के बाद खेती किसानी की ओर जाने वालों की संख्या बढ़ रही है।


वर्तमान में आर्गेनिक खेती (organic farming) को प्राथमिकता दी जा रही है। फल, सब्जी से लेकर कई उत्पादों की खेती बढ़े पैमाने पर हो रही है। यह एक सेक्टर की तरह बन गया है। यहां निजी स्तर पर जहां काम हो रहा है, तो वहीं दूसरी ओर कार्पोरेट भी इसमें भागीदार बनें। ऐसे में खेती किसानी करने के साथ ही बेहतर जाब के भी मौके बने हैं। जैविक खेती के लिए तकनीकी जानकार होना जरूरी है। कई संस्थान इसके लिए कोर्स करा रहे हैं। एक्सपर्ट बताते हैं कि पारंपरिक खेती की बजाय उसमें तकनीक का इस्तेमाल किया जाए तो मुनाफे में बढ़ोत्तरी होगी। इन तकनीक की सीख दी जा रही है।

जैविक खेती के लिए दाखिले बढ़ें

उच्च शिक्षा विभाग की एडमिशन प्रक्रिया के दौरान आई एक रिपोर्ट के मुताबिक जैविक खेती को 80,104 ने चुना था। योग के बाद यह दूसरे स्थान पर सबसे पसंदीदा विषय रहा है। विद्यार्थियों व्यावसायिक पाठ्यक्रम के रूप में इसे ले रहे हैं।

योग्यता

कक्षा बारहवीं के बाद इस क्षेत्र में विद्यार्थी जा सकते हैं। एग्रीकल्चर संस्थानों से डिप्लोमा से लेकर पीएचडी तक कई कोर्स हैं। इसमें तकनीक का सहारा लिया जा सकता है।

संस्थान

जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर
सेंट्रल इंस्टीट्यूट आफ एग्रीकल्चर भोपाल
कृषि विज्ञान केंद्र खंडवा
बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल

अभी डिमांड ज्यादा

जैविक खेती अभी कॅरियर का बेहतर विकल्प है। खेती और किसानों के उत्पाद को सीधे बाजार तक पहुंचाने के लिए प्लेटफॉर्म तैयार किया था। जैविक खेती के बाद उत्पाद सीधे लोगों को मिले। बेहतर कॅरियर की संभावनाएं यहां पर हैं।

-विजय पाटीदार, युवा किसान

जैविक खेती के उत्पादों के बेहतर दाम

करीब तीस साल से खेती किसानी से जुड़ा हूं। दस साल पहले जैविक खेती की ओर काम कर रहा हूं। कई और किसान भी इससे जुड़े हैं। युवाओं की इसमें दिलचस्पी बढ़ रही है। तकनीक के सहारे अच्छे उत्पाद लिए जा सकते हैं।

-मिश्रीलाल, जैविक खेती के एक्सपर्ट