4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रदेश में युवाओं को मिलेंगे 2 साल में 30 लाख रोजगार के नए अवसर

स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के साथ रोजगार दिवस के रूप में मनेगा

3 min read
Google source verification
mpsed.png

भोपाल. स्वामी विवेकानंद की जयंति राष्ट्रीय युवा दिवस को अब प्रदेश रोजगार दिवस के रूप में मनाया जाएगा। राज्य स्तरीय रोजगार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि युवाओं को रोजगार मांगने वाले नहीं देने वाला बनना चाहिए। सीएम ने हितग्राहियों से संवाद में पूछा कि आपको ऋण प्राप्त करने में कोई दिक्कत तो नहीं हुई। किसी ने कोई रुपए तो नहीं मांगे?

सीएम ने कहा कि अगर आपमें जागरूकता हो तो सशक्तीकरण को रोक नहीं जा सकता है। बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम से पूरे मध्य प्रदेश में 6 लाख से ज्यादा लोगों को जोड़ा गया था। सीएम ने कहा कि ये कार्यक्रम बड़ा करने वाले थे, लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते सीमित करना पड़ा।

यह भी पढ़ें: अब कोरोना की रिपोर्ट आने तक कोविड सेंटर में रुकना होगा

कार्यक्रम में सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा ने कहा कि पिछले पौने दो साल कोरोना संक्रमण से रफ्तार कम हो गई फिर भी स्वरोजगार की दिशा में सरकार काम करती रही है। प्रदेश में फर्नीचर, खिलौना सहित अन्य क्लस्टर जिलों में बनाए गए हैं। जिनसे बड़ी संख्या में रोजगार सृजित होंने जा रहे हैं। आने वाले 2 साल में हम 30 लाख रोजगार के नए अवसर युवाओं को उपलब्ध कराएंगे। वही मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश रोजगार बढ़ाने के लिए हर महीने रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा यह मेले जिला और विकासखंड मुख्यालयों पर लगाए जाएंगे। प्रदेश सरकार का फोकस निवेश लाने पर रहेगा निवेश आने से सर्वाधिक रोजगार मिलता है।

यह भी पढ़ें: 1 से 8वीं तक के छात्रों को मिली बड़ी राहत, बच्चों के परिजनों को नहीं होना पड़ेगा परेशान

कोरोना काल में जब दुनिया पूरी तरह से ठप हो गई तब मध्य प्रदेश में उद्योग लगाने के लिए निवेशक आगे आए हैं। सरकार उन्हें प्रोत्साहित करने की योजना बना रही है। देश के प्रधानमंत्री का मंत्र जो लोकल को वोकल बनाने का, मध्य प्रदेश सरकार उसी पर काम कर रही है। प्रदेश के स्थानीय उत्पादों की ब्रांडिंग और मार्केटिंग की जाने पर फोकस किया है। सीएम ने कहा कि प्रदेश में विभिन्न पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की है। जेल प्रहरी, सब इंजीनियर, पुलिस आरक्षक कृषि विभाग मैं भर्ती प्रक्रिया जारी है, वही शिक्षकों के खाली पदों के लिए बड़े स्तर पर भर्ती होगी। सरकार ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी है।

648 नई औद्योगिक इकाईयां स्‍थापित
प्रदेश में पिछले 22 माह में प्रदेश में 648 नई औद्योगिक इकाईयॉं स्‍थापित। इससे 38 हजार करोड़ रूपए से अधिक का निवेश मध्‍यप्रदेश में आ रहा है और लगभग 90 हजार नए रोज़गार के अवसर सृजित होंगे। सूक्ष्‍म, लघु एवं मध्‍यम उद्योगों को बढ़ावा देते हुए एक साथ 1 हजार 891 उद्योगों का शुभारंभ किया गया है। इनमें से 776 इकाइयां स्‍थापित हो चुकी हैं और इनके माध्‍यम से लगभग 1 हजार 161 करोड़ रूपए का पूंजी निवेश और 14 हजार से अधिक लोगों के लिए रोज़गार के नए अवसर सृजित हुए हैं। सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में 283 कंपनियों द्वारा प्रदेश में 7 हजार 600 से अधिक लोगों को प्रत्‍यक्ष एवं अप्रत्‍यक्ष रोज़गार उपलब्‍ध कराया गया है।

रोजगार पोर्टल से रोजगार
रोजगार सेतु पोर्टल के माध्‍यम से अब तक 45 हजार कुशल श्रमिकों को अलग-अलग संस्‍थाओं/कंपनियों में स्‍थाई रोजगार प्राप्‍त हुआ है। भोपाल में ग्‍लोबल स्किल पार्क आकार ले रहा है। यहॉं प्रतिवर्ष 6 हजार से अधिक युवाओं को विभिन्‍न ट्रेड्स में अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍तर का प्रशिक्षण दिया जायेगा। प्रदेश के संभागीय मुख्‍यालय के 10 आई.टी.आई. को मॉडल आई.टी.आई. के रूप में विकसित किया जा रहा है।

प्रदेश के 270 शैक्षणिक संस्‍थानों के 18 हजार से अधिक युवा छात्र-छात्राओं को करियर एवं रोज़गार के संबंध में एक साथ ऑनलाईन मेगा पशिक्षण प्रदान किया गया । प्रदेश में 22 महीनों में रोजगार मेलों का आयोजन किया गया साल 2021-22 में प्रदेशभर में 610 रोज़गार मेलों का आयोजन किया गया वही वर्ष 2022-23 में भी हरमाह रोज़गार दिवस के माध्‍यम से 1 लाख आवेदकों को निजी क्षेत्र में रोज़गार के अवसर उपलब्‍ध कराने का लक्ष्‍य रखा है।

मध्य प्रदेश के लिए परिवर्तन की अग्रदूत
बंदर हीरा परियोजना अपनी तरह की पहली ग्रीनफील्ड डायमंड माइनिंग परियोजना है। इसमें एशियाई क्षेत्र की सबसे बड़ी हीरे की खदानों में से एक बनने की क्षमता है जो अंततः मध्य प्रदेश राज्य को वैश्विक मानचित्र पर लाएगी। बंदर डायमंड बुन्देलखंडियों के लिए लाभ, रोजगार के अवसर और एक नयी अर्थव्यवस्था को जन्म देगी।