दूसरी तरफ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस लीडर नरसिंह मिश्रा ने बताया कि उनकी पार्टी किसानों की समस्याओं पर सरकार को घेरेगी। इसमें फसल बीमा का किसानों को अब तक भुगतान न किए जाने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया जाएगा। किसानों द्वारा आत्महत्या की घटनाएं, लोकायुक्त की नियुक्ति, स्कूलों, अस्पतालों, कालेजों में रिक्त स्थानों पर नियुक्तियां, बढ़ती बेरोजगारी, पेयजल समस्या आदि मुद्दों पर नवीन पटनायक सरकार को कांग्रेस घेरेगी। भाजपा विधायक दल के नेता केवी सिंहदेव ने बताया कि भाजपा विधायक दल की मंगलवार को बैठक होगी।