5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस शहर में एक दिन के लिए नॉनवेज बिक्री पर रोक, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

देश के इस राज्य में एक दिन के लिए सभी नॉनवेज खाद्य पदार्थों की बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा। जिला प्रशासन ने अधिकारियों को आदेश का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

26 जनवरी को नहीं बिकेगा नॉनवेज (AI Image)

ओडिशा के कोरापुट जिले में 26 जनवरी 2026 को मनाए जाने वाले 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन ने एक अहम फैसला लिया है। जिले में एक दिन के लिए सभी प्रकार के नॉनवेज खाद्य पदार्थों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।

कलेक्टर ने जारी किए निर्देश

कोरापुट के जिला कलेक्टर मनोज सत्यवान महाजन ने इस संबंध में जिले के सभी तहसीलदारों, ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर्स (BDO) और नगर निकायों के कार्यकारी अधिकारियों को पत्र जारी किया है। पत्र में निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र में इस आदेश को लेकर आधिकारिक अधिसूचना (नोटिफिकेशन) जारी करें और इसका सख्ती से पालन सुनिश्चित कराएं।

किन-किन चीजों की बिक्री पर लगी रोक?

कलेक्टर द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि 26 जनवरी को पूरे कोरापुट जिले में निम्नलिखित नॉनवेज खाद्य पदार्थों की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी:

  • मांस
  • चिकन
  • मछली
  • अंडा

शांति और गरिमा बनाए रखने के लिए लिया गया फैसला

प्रशासन के अनुसार, यह कदम गणतंत्र दिवस समारोह को शांतिपूर्ण, अनुशासित और गरिमामय माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से उठाया गया है। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराएं।

27 जनवरी से सामान्य होगी बिक्री

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह प्रतिबंध केवल 26 जनवरी तक सीमित रहेगा। 27 जनवरी से नॉनवेज खाद्य पदार्थों की बिक्री पहले की तरह सामान्य रूप से शुरू हो जाएगी।

बाजार और दुकानें रहेंगी बंद

इस आदेश के चलते कोरापुट जिले के सभी मांस बाजार, नॉनवेज दुकानें और विक्रेता 26 जनवरी को अपनी दुकानों को बंद रखेंगे। प्रशासन ने आम जनता से सहयोग की अपील की है ताकि राष्ट्रीय पर्व का आयोजन सम्मान और सौहार्द के साथ किया जा सके।