बताया जा रहा है कि नायब तहसीलदार व जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंच हालात का जायजा ले रहे हैं। बाढ़ प्रभावित चंदनगिरी गांव के लोगों को उल्लूर के स्कूल में शिफ्ट किया जा रहा है। बाढ़ के खतरे को देखते हुए नदी किनारे बसे लिंगापुर, नलमपल्ली, देपला, बामनपुर, तिमेड़, कोतुर, भद्राकाली, रामपुरम गांवों में रेड अलर्ट जारी किया गया है।