16 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

AAP Leader Rape Case: बीजापुर में AAP नेता ने युवती से किया रेप, दी जान से मारने की धमकी, गिरफ्तार

Bijapur Rape Case: युवती से दुष्कर्म के मामले ने राजनीतिक हलकों में हड़कंप मचा दिया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आम आदमी पार्टी के एक नेता को गिरफ्तार किया है।

2 min read
Google source verification
AAP Leader Rape Case

AAP नेता गिरफ्तार (फोटो सोर्स- पत्रिका)

AAP leader Rape Case: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सतीश मंडावी पर एक युवती के साथ दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानें पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, पीड़िता का आरोप है कि आरोपी सतीश मंडावी ने उसे वोटर आईडी कार्ड देने के बहाने अटल आवास स्थित अपने निवास पर बुलाया था। युवती के वहां पहुंचने पर आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की। पीड़िता का कहना है कि विरोध करने पर आरोपी ने उसे डराया-धमकाया और घटना की जानकारी किसी को देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

पीड़िता ने सखी सेंटर की मदद से दर्ज कराई शिकायत

घटना के बाद डरी-सहमी पीड़िता मदद के लिए सखी सेंटर पहुंची, जहां उसने अपने साथ हुई आपबीती बताई। सखी सेंटर की सहायता से पीड़िता ने कोतवाली थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच शुरू की।

आरोपी सतीश मंडावी को हिरासत में लिया गया

छत्तीसगढ़ पुलिस के अनुसार, थाना कोतवाली बीजापुर में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(1), 64(2)(f) और 351(2) के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने पीड़िता और संबंधित गवाहों के बयान दर्ज किए। इसके बाद आरोपी सतीश मंडावी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश किया गया। मामले की आगे की जांच जारी है।

पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग

घटना सामने आने के बाद इलाके में राजनीतिक चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। वहीं, स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर पीड़िता को जल्द न्याय दिलाने की मांग की है।

72 साल की बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म

वहीं गत दिनों पहले जशपुर जिले के कांसाबेल थाना क्षेत्र में 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज और मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया था। जहां आरोपी ने घर में जबरन घुसकर पहले महिला के साथ मारपीट की, फिर जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।