बीजापुर. जिले के घोर नक्सली प्रभावित थाना बासागुड़ा क्षेत्रान्तर्गत मुरदण्डा और तिमापुर कैंप के बीच बुधवार को सुरक्षाबल की टीम ने 3 किलो आईईडी बरामद कर निष्क्रिय किया। पुलिस अफसरों ने बताया, नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए रोड किनारे पगडंडी पर आईईडी लगाया गया था। सीआरपीएफ व बीडीएस बीजापुर की टीम द्वारा डि-माईनिंग कार्रवाई के दौरान आईईडी बरामद किया था। जिसे मौके पर निष्क्रिय किया गया।