यहां एएनएम एवं सुपरवाइजर द्वारा सास एवं बहू से अलग अलग चर्चा कर परिवार नियोजन, बर्थ कंट्रोल एवं गर्भधारण की इच्छा तथा स्वास्थ्य संबधी मुद्दों पर अलग-अलग चर्चा की गई। जो नवविवाहिता गर्भधारण करने के इच्छुक है उन्हे अपनायी जाने वाली सावधानियां खान-पान एवं विभिन्न भ्रांतियों के विषय में अवगत कराया गया। जिले के समुदायों में हल्बा, तेलगू, मुस्लिम, महार, मुरिया आदि जातियों के समूहों केा प्रसव के पहले व प्रसव के पश्चात धारणाओं को बदलने की सलाह दी गई। सास और बहू के बीच प्रश्नोत्तरी का खेल आयोजित किया गया।