13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘नवा बिहान’ में बीजापुर की बालिकाओं ने निभाया किरदार, गोंडी गीत को भी दी आवाज़

Chhollywood film Nava Bihan: बस्तरिया संस्कृति और नक्सलवाद पर आधारित छत्तीसगढ़ी फ़िल्म ‘नवा बिहान’ बीजापुर क लोगों में अपना प्रभाव छोड़ते जा रही है। इस फ़िल्म को थियेटर में लगे महज दो दिन ही हुए है। लेकिन दर्शकों में इस फिल्म को लेकर काफी उत्साह है।

2 min read
Google source verification
.

छत्तीसगढ़ी फिल्म 'नवा बिहान'

Chhollywood film Nava Bihan: बस्तरिया संस्कृति और नक्सलवाद पर आधारित छत्तीसगढ़ी फ़िल्म ‘नवा बिहान’ बीजापुर क लोगों में अपना प्रभाव छोड़ते जा रही है। इस फ़िल्म को थियेटर में लगे महज दो दिन ही हुए है। लेकिन दर्शकों में इस फिल्म को लेकर काफी उत्साह है। इस फ़िल्म की शूटिंग लोकेशन, स्क्रिप्ट और स्थानीय कलाकारों की भागीदारी की वजह से भी इस फिल्म को लेकर लोगों में उत्साह है।

गौरतलब है कि नवा बिहान फ़िल्म के कुछ अंश बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र कुटरू में फिल्माया गया है। इस कारण इस फ़िल्म को लेकर जिले के दर्शकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। पिछले एक हप्ते से इस फ़िल्म का जिले भर में जोर शोर से प्रचार भी किया जा रहा है।

बस्तर में फ़िल्म की आधी शूटिंग
जानकारी के लिए बता दें कि फ़िल्म की आधी शूटिंग बस्तर में की गई है। इसमें बीजापुर के कुटरू में ही अधिकतर सीन की शूटिंग हुई है। केवल इतना ही नहीं इस फ़िल्म में कुटरू की दो बालिकाएं भी किरदार में नजर आने वाली हैं। इसके साथ ही इन बालिकाओं ने गोंडी में लिखी गीत को आवाज भी दी है। इस फ़िल्म के प्रमोशन के लिए निर्देशक, मुख्य कलाकार और सहयोगी टीम बीजापुर पहुँची हुई है।

फिल्म के निर्देशक आशीष सुरेंद्र व अभिनेता आकाश सोनी ने बताया कि उनकी प्लानिंग दो फेसेज में शूट की थी, जिसमें पहले बालोद और दूसरे में बस्तर में शूटिंग होनी थी। सेकेंड फेस में फ़िल्म में हीरो-हीरोइन को नक्सल इलाके में ट्रेवल करते हुए शूटिंग करनी थी, इसलिए फ़िल्म की शूटिंग के लिए बस्तर के कुछ हिस्सों के साथ बीजापुर को चुना गया।

बस्तर में कमाल के लोकेशन
अभिनेता आकाश सोनी ने कहा, यहां के लोकेशन कमाल के हैं। आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ी फिल्मों में शूटिंग लोकेशन के लिए बस्तर जाना जाएगा। वहीं, शारदा सिनेमा के संचालक प्रवीण डोंगरे ने बताया कि फ़िल्म को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। फ़िल्म बीजापुर के लोकेशन पर शूट की गई है, इसलिए लोग भी इसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं।