
13 सालों बाद नक्सलवाद से तौबा, किया आत्मसमर्पण
CG Bijapur News : माओवादी उन्मूलन अभियान बीजापुर पुलिस को एक और कामयाबी मिली है। 13 सालों से माओवादियों के नेशनल पार्क एरिया कमेटी अन्तर्गत सेण्ड्रा जन मिलिशिया सदस्य दिनेश बुरका उर्फ गोपाल पिता नागेश बुरका उम्र 23 वर्ष ने पुलिस के आला अधिकारियों के समक्ष आत्म समर्पण करते हुए भारत के संविधान के प्रति आस्था जताई है।
शुक्रवार को एसपी आंजनेय वार्ष्णेय, एएसपी नक्सल अभियान गौरव राय, डीएसपी ऑप्स सुदीप सरकार, डीएसपी मुख्यालय तुलसी राम लेकाम के समक्ष माओवादियो की खोखली विचारधारा, भेदभाव पूर्ण व्यवहार एवं उपेक्षा व प्रताड़ना से तंग आकर एवं छत्तीसगढ़ शासन के पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण किया जाना बताया है।आत्मसमर्पण करने पर इन्हें उत्साहवर्धन हेतु शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत पच्चीस हजार रूपये नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान किया गया।
2010 में बाल संघम के तौर पर हुआ था जुड़ाव
दिनेश बुरका उर्फ गोपाल वर्ष 2010 में चेरकडोडी बाल संघम सदस्य के पद पर संगठन में भर्ती हुआ था । वर्ष 2015 तक बाल संघम सदस्य के पर पर कार्य किया। वर्ष 2016 में चेरकडोडी सीएनएम कमाण्डर द्वारा सीएनएम सदस्य के रूप में पदोन्नति किया गया जहां वर्ष 2018 तक कार्य किया । वर्ष 2019 में पीएलजीए सदस्य के रूप में पदोन्नत होकर वर्ष 2020 तक पीएलजीए सदस्य के रूप में कार्य किया। वर्ष 2021 में पार्टी सदस्य के रूप में पदोन्नति कर नेशनल पार्क एरिया में डीव्हीसी दिलीप वेड़जा के गार्ड का कार्य दिया गया जहां वर्ष 2022 तक गार्ड के रूप में कार्य किया। वर्ष 2023 में पार्टी सदस्य से हटाकर सेण्ड्रा जन मिलिशिया सदस्य का कार्य दिया गया। इसके बाद अब उसने मुख्य धारा में वापसी कर ली है।
मुठभेड़ और विस्फोट में शामिल
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दिनेश बुरका 03 अप्रेल 2021 को टेकलगुडिृयम पुलिस माओवादी मुठभेड़ की घटना में शामिल रहा। इसके साथ ही 18 मई 2021 को कुटरू बेदरे मार्ग पर अंबेली नाला के पास बम विस्फोट की घटना में शामिल था जिसमे एक प्रधान आरक्षक शहीद व एक घायल हुए थे।
Published on:
13 May 2023 11:01 am
बड़ी खबरें
View Allबीजापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
