
CG Naxal Terror : अपहरण कर नक्सलियों ने की युवक की हत्या, खून से लथपथ खेत में मिली लाश
बीजापुर। CG Naxal Terror : नक्सलियों ने बीती रात एक ग्रामीण की धारदार हथियार से हत्या कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद नक्सलियों (CG Naxal news) ने तर्रेम थाने से करीब एक किमी दूरतुर्रे पारा खेत पर शव को फेंक दिया। सुबह लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।
लकड़ी लेने गया था जंगल
CG Naxal Terror : मृतक का नाम अवलम हिड़मा बताया गया है। मृतक ग्रामीणों के साथ घर के लिए लकड़ी लेने जंगल गया हुआ था, जहां उसे नक्सलियों द्वारा अगवा कर लिया गया था। उसके बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर शव खेत में फेंक दिया। नक्सली घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। हालांकि पुलिस ने सुरक्ष का भरोसा दिलाया है।
यह भी पढ़ें : CG govt Job 2023 : छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने में होगी भर्तियां, CM बोले, राज्यपाल के हस्ताक्षर से मिलेगा न्याय
रात 8 से 10 बजे की घटना
युवक की हत्या को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना ने बताया की सोमवार को जंगल से मृतक का माओवादियों ने अपहरण कर लिया था। देर रात आठ और दस बजे के बीच धारदार हथियार से हत्या कर शव खेत पर छोड़ दिया। घटना की प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना जारी है।
Published on:
02 May 2023 12:55 pm
बड़ी खबरें
View Allबीजापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
