
अब मोबाइल एप से रोचक होगी बच्चों की पढ़ाई
Read Along by Google Mobile App: दिया नाम की गूगल अस्सिस्टेंट बच्चों को पढ़ने में मदद के साथ गलतियों को सुधार करने में सहायता के साथ पढ़ाई को और रोचक बनाने के लिए प्रधान अध्यापकों और संकुल समन्वयक की गुरुवार को एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई।
जिले के प्राथमिक स्तर के बच्चों में भाषाई ज्ञान बढ़ाने जिला प्रशासन ने कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के निर्देशन में रीड एलांग बाय गूगल मोबाइल एप्प लांच कर गुणवत्ता सुधार की दिशा में नवाचार किया है। बीजापुर ब्लॉक के प्रधान अध्यापकों और संकुल समन्वयकों की एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित कर उसके क्रियान्वयन की गतिविधियों को बताया गया।
इस अवसर पर डीईओ बीआर बघेल ने मोबाइल एप की उपयोगिता बताते हुए गुणवत्ता सुधारने की दिशा में जिम्मेदारी से कार्य करने पर बल दिया। पोर्टा केबिन आडिटोरियम में आयोजित प्रशिक्षण में डीईओ ने कहा कि एफएलएन निपुण भारत कार्यक्रम का महत्वपूर्ण भाग है जिसके लक्ष्यों को प्राथमिकता से पूरा किया जाना है। नियमित रूप से मोबाइल एप्प रीड एलांग का उपयोग कर बच्चों को रोचक ढंग से सीखा कर उनमें दक्षता विकसित करना है।
बीईओ मोहम्मद ज़ाकिर खान ने बताया कि रीड एलांग इस जिले के बच्चों के लिए बहुत उपयोगी है जिसमें 1000 रोचक कहानियां है। इन कहानियों को पढ़कर बच्चों में पढ़ने बोलने के कौशल में सरल तरीके से गुणात्मक वृद्धि होगी। प्रशिक्षण में गांधी फेलो भूमिका पेंडोर ने रीड एलांग बाय गूगल को डॉउनलोड कर पार्टनर कोड का उपयोग करने की विधि बताई।
शाबाशी के साथ इनाम में मिलते हैं सितारे
इस एप्प से बच्चे खेल खेल में रोचक कहानियां पढ़ सकते हैं जिसमें दिया नाम की गूगल अस्सिस्टेंट बच्चों को पढ़ने में मदद के साथ गलतियों को सुधार करने में सहायता करती है। इस एप्प में 8 भाषाओं में 1000 से ज्यादा रोचक कहानियां हैं। जिनसे बच्चे मनोरंजक तरीके से पढ़ना सीखते हैं और गलतियों को सुधार करते हैं। अच्छी पढ़ाई करने पर बच्चों को शाबाशी के साथ सितारे इनाम के रूप में मिलते हैं। जिससे उनकी रुचि पढ़ने में बनी रहती है।
मोबाइल एप्प का उपयोग करने की विधि
प्रशिक्षण में रीडिंग ग्रुप के जरिए मोबाइल एप्प का उपयोग करने की विधि भी बताई गई। इस अवसर पर बीआरसी कामेश्वर दुब्बा द्वारा ऑनलाइन प्रविष्टि और बालवाड़ी संचालन की जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के अंत मे सभी संकुल समन्वयकों मानिटरिंग कार्य को नियमित करने और शालेय गतिविधियों को जिम्मेदारी से निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।
Published on:
10 Dec 2022 01:34 pm

बड़ी खबरें
View Allबीजापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
