इसके लिए तैयारी शुरू हो चुकी है। इस दौरे पर वह बस्तर के लोगों को सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल समेत अन्य सौगात देंगे। यही वजह है कि सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल (Super Specialty Hospital in Bastar) के काम को पूरा करने का काम भी तेज हो गया है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से मिली जानकारी के मुताबिक, लोकसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सहित अन्य मंत्री और नेताओं का बस्तर प्रवास प्रस्तावित है। जिसमें मार्च महीने में पीएम मोदी का प्रवास शामिल है।