बीजापुर

ट्रैवलिंग बैग का मॉडल बनाकर इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित हुई 10वीं की छात्रा शशिकला, बीजापुर जिले का करेंगी प्रतिनिधित्व

Inspire Award Standards: बीजापुर जिले से शासकीय हाई स्कूल कोशलनार, विकासखंड भैरमगढ़ के कक्षा 10 वीं की छात्रा शशिकला नाग ने ट्रैवलिंग बैग फोल्डिंग सीट का माडल प्रदर्शन किया था, जिसे राज्य स्तरीय मॉडल प्रतियोगिता (Inspire Award Standards 2021-22)के लिए चयन किया गया।

less than 1 minute read
इंस्पायर अवार्ड

Inspire Award Standards : भारत सरकार राष्ट्रीय नवप्रवर्तन विभाग द्वारा विज्ञान की नवीन सोच व खोज की प्रवृत्ति बढ़ाने के लिए इंस्पायर अवार्ड मानक 2021-22(Inspire Award Standards 2021-22) राज्य स्तरीय आयोजन में शशिकला नाग बीजापुर जिले का प्रतिनिधत्व करेंगी।

गौरतलब है की जिला स्तरीय स्कूली शिक्षा विभाग द्वारा इंस्पायर अवार्ड मॉडल प्रदर्शन प्रतियोगिता(Inspire Award Standards 2021-22) 28 नवंबर से 29 नवंबर 2022 को एजुकेशन सिटी जावंगा(Education City Javanga) में संपन्न हुआ। मॉडल प्रदर्शन प्रतियोगिता में चार जिलों से दंतेवाड़ा, बीजापुर, नारायणपुर , सुकमा के छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया था।

बीजापुर जिले से शासकीय हाई स्कूल कोशलनार, विकासखंड भैरमगढ़ के कक्षा 10 वीं की छात्रा शशिकला नाग ने ट्रैवलिंग बैग फोल्डिंग सीट का माडल प्रदर्शन किया था, जिसे राज्य स्तरीय मॉडल प्रतियोगिता (Inspire Award Standards 2021-22)के लिए चयन किया गया। राज्य स्तरीय माडल प्रतियोगिता आगामी 18 से 19 जनवरी 2023 को संपन्न होगी जिसमें शशिकला नाग बीजापुर का प्रतिनिधित्व करेगी।

संस्था के प्राचार्य केएस मण्डावी, संकुल समन्वयक महेश देव कुंजाम, शोभित कुमार राठिया, अनिल कुमार साहू मॉडल प्रभारी, विनोद कुमार साहू, समली ठाकुर ने बधाई दी है।

Published on:
17 Jan 2023 01:26 pm
Also Read
View All

अगली खबर