
अलग-अलग धर्मों के चार दोस्तों ने पेश की एकता की ऐसी मिसाल, जानकर आप भी रह जाएंगे दंग
बिजनौर। चार धर्म, चार दोस्त और उनके परिवार एक साथ मिलकर भाईचारे की मिसाल कायम कर रहे हैं। अलग-अलग धर्मों के बावजूद दीपावली, ईद, क्रिसमस और लोहड़ी ये एक साथ मिलकर मनाते हैं। चारों परिवार बिजनौर के नजीबाबाद के रहने वाले हैं। फिलहाल ये चारों परिवार इस वक्त चारधाम यात्रा पर निकले हैं। ऐसा कर ये लोग सभी को आपसी प्रेम, सम्मान और सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश दे रहे हैं।
केदारनाथ और बद्रीनाथ की यात्रा पूरी करने वाले ये चार लोग हाजी अब्दुल मलिक, रामनिवास पाल, प्रमोद मैसी और सरदार दिलबाग सिंह हैं। इनके द्वारा अभी दो धाम की यात्रा करनी शेष है। अब वे यमुनोत्री व गंगोत्री की यात्रा की योजना बना रहे हैं। इनका कहना है कि एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करते हुए सभी लोग दूसरे धर्मों को सम्मान से देखें तो कहीं कोई फसाद और मनमुटाव हो ही नहीं सकता। उन्होंने इसका मिसाल खुद को बताया।
दूर-दूर रहने लगे पर कायम है दोस्ती
दिलबाग सिंह बड़िया में खेती करते हैं। काजी अब्दुल मलिक नजीबाबाद के आदर्शनगर में रहते हैं। इनका निर्माण का काम है। प्रमोद कुमार मैसी नजीबाबाद के सुभाषनगर में रहते हैं। वे अब दिल्ली में प्राइवेट जॉब करते हैं और परिवार के साथ वहीं रहते हैं। रामनिवास भी आदर्शनगर के निवासी हैं, लेकिन अब इनका दिल्ली में रेस्टोरेंट है। इन्होंने बताया कि इनका उद्देश्य भाईचारा कायम रखना है। वे देश और समाज के लोगों को भी संदेश देना चाहते हैं कि सभी एक साथ मिलकर रहें।
30 साल से अटूट है चारों की दोस्ती
चारों मित्रों के बीच 30 सालों से अटूट मित्रता है। चारों लोगों के परिवार ईद, दिवाली, क्रिसमस, बैसाखी व लोहड़ी साथ मिलकर मनाते हैं। बचपन से चारों साथ पढ़े और 30 साल बाद आज भी उनकी दोस्ती बरकरार है। इनकी दोस्ती आज पारिवारिक घनिष्ठता में बदल चुकी है। चारों के परिवार त्योहारों पर एक जगह मिलते हैं और सभी त्योहार साथ ही मनाते आ रहे हैं। परिवार में भी अगाध प्रेम व चारों दोस्तों में पक्की मित्रता तो है ही अब उनके परिवार के सदस्यों में भी खूब अपनापन है। घर की महिलाएं हों या फिर उनके बच्चे सभी एक दूसरे से घनिष्ठता रखते हैं। जब भी वे साथ होते हैं लगता ही नहीं कि ये चार अलग-अलग परिवार हैं।
Published on:
28 Jun 2018 07:51 pm
बड़ी खबरें
View Allबिजनोर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
