बिजनौर. नांगलजट में बरात के देर से आने पर दूल्हे समेत बरातियों को कमरे में बंद करने, इसके बाद अर्धनग्न कर उन्हें बुरी तरह से पीटा। आरोप है इस दौरान लड़की वालों ने शादी में उपहार के रूप में दिए गए रकम और जेवर भी जब्त कर लिए। इसके बाद लड़के वालों की शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बंधक बनाए गए बरातियों को छुड़वाया। दरअसल, धामपुर के रहने वाले वक ने डेढ़ माह पूर्व मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत नांगलजट निवासी युवती से बिजनौर में आयोजित समारोह में निकाह किया था।