3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bijnor: 14 साल के लड़के ने 3 साल की बच्ची से किया रेप का प्रयास, मासूम की हालत गंभीर

Highlights बिजनौर के नहटौर थाना क्षेत्र में सामने आया मामला पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में लिया मासूम के पड़ोस में रहता है आरोपी किशोर  

less than 1 minute read
Google source verification
vlcsnap-2020-05-05-16h40m04s614.png

बिजनौर। लॉकडाउन में कई शर्मनाक मामले भी सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला नहटौर में सामने आया है। नहटौर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार रात 14 साल के किशोर ने मासूम बच्ची से दुष्कर्म करने का प्रयास किया। घटना के बाद 3 साल की बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें: हापुड़: शराब पीने के बाद युवक ने पुलिस चौकी के सामने खुद को लगा ली आग

परिजनों ने देर रात दी सूचना

पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया है। पुलिस नाबालिग आरोपी से इस घटना को लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं मासूम बच्ची का पुलिस मेडिकल टेस्ट भी करा रही है। नहटौर थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 साल के लड़के पर 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगा है। किशोर बच्ची के पड़ोस में रहता है। थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी नाबालिग को हिरासत में लिया है। मासूम बच्ची के परिजनों ने पुलिस को देर रात ही सूचना दे दी थी।

यह भी पढ़ें: Ghaziabad: लॉकडाउन में झगड़े की सूचना पर पहुंचे दरोगा को महिलाओं ने पीट दिया

यह कहा एसपी देहात ने

एसपी देहात संजय कुमार ने बताया कि पुलिस को रात को इस मरह की सूचना मिली थी। उन्होंने बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल उसकी हालत में सुधार है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज लिया है। आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। नाबालिग होने की वजह से उसको गिरफ्तार नहीं कर सकते हैं। पुलिस की शुरुआती जांच में घटना सही पाई गई है।

Story Loader