
बिजनौर। बदमाशों ने बसपा (BSP) नेता हाजी एहसान और उसके भांजे को दिनदहाड़े गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। तब से बिजनौर पुलिस (Bijnor Police) कुख्यात इनामी शार्प शूटर शाहनवाज को पकड़ने के लिए एड़ी- चोटी का जोर लगा रही थी। इसके बावजूद बिजनौर पुलिस बदमाश शाहनवाज और उसके साथी जब्बार को नहीं पकड़ सकी। हाजी एहसान की पत्नी का आरोप है कि दिल्ली पुलिस (Delhi Police) से मिलकर कुख्यात बदमाश ने सरेंडर कर दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और गृहमंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) से इंसाफ की गुहार लगाई है।
पुलिस को चकमा देता रहा बदमाश
वारदात 28 मई 2019 की है। 28 मई को बिजनौर (Bijnor) के नजीबाबाद (Najibabad) स्टेशन रोड पर प्रॉपर्टी डीलर एवं बसपा नेता हाजी एहसान और उनका भांजा शादाब दफ्तर में धार्मिक किताब पढ़ रहे थे। इस बीच दिनदहाड़े बदमाशों ने दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। तभी से पुलिस 25000 के इनामी बदमाश शाहनवाज अंसारी व जब्बार की तलाश में लगी थी। लेकिन शाहनवाज पुलिस को चकमा देता रहा।
दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप
बसपा नेता की पत्नी रिजवाना का आरोप है कि बिजनौर पुलिस शहनवाज को पकड़ने में बहुत करीब आ गई थी। लेकिन उसने दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में सरेंडर कर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एक इंस्पेक्टर की मिलीभगत है। शाहनवाज ने उसको रुपये देकर छोटे-मोटे मामले में सरेंडर कर दिया। आरोप है कि मामूली धाराओं में दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर ने दोनों को जेल भेज दिया है। उन्हाेंने इंसाफ के लिए प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से इंसाफ की गुहार लगाई है।
Updated on:
16 Oct 2019 01:08 pm
Published on:
16 Oct 2019 01:07 pm
बड़ी खबरें
View Allबिजनोर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
