
बिजनौर जिले के औरंगपुर भिक्कू गांव में एक महिला ने अपनी डेढ़ साल की बच्ची की हत्या कर दी। महिला अपने पति से नाराज थी और उसने गुस्से ये हत्या कर डाली।
पुलिस अधिकारी दिनेश सिंह के मुताबिक, बच्ची के पिता ने शिकायत दर्ज कराई है कि शनिवार को रहस्यमय परिस्थितियों में उनकी बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की मां ने भी बच्ची की मौत के बारे में कुछ पता होने से इनकार कर दिया।
मासूम बच्ची के पोस्टर्मार्टम से सच आया सामने
पोस्टमार्टम से पता चला कि लड़की की मौत दम घुटने से हुई है। पुलिस ने संदेह के आधार पर बच्चे की मां को हिरासत में ले लिया। जांच अधिकारी दिनेश सिंह ने कहा कि पूछताछ के दौरान उसने अपने पति के साथ झगड़े के बाद गुस्से में बच्चे की गला घोंटकर हत्या करने की बात कबूल की है।
जानकारी के मुताबिक अंकित और शिवानी की शादी तीन साल पहले हुई थी। बेटी के जन्म के बाद दोनों के बीच अक्सर अनबन हो जाती थी। महिला अपने पति से काफी नाराज रहा करती थी। उस दिन ये गुस्सा हद से ज्यादा हो गया जिसके बाद उसने पति को चोट पहुंचाने के लिए अपनी ही बच्ची को मार डाला। पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
Published on:
28 Nov 2022 06:39 pm

बड़ी खबरें
View Allबिजनोर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
