दरअसल, 28 मई को कैराना लोकसभा व नूरपुर विधानसभा सीट पर मतदान होना है। इसके लिए गुरुवार को सीएम योगी नूरपुर में दिवंगत लोकेंद्र चौहान की पत्नी व भाजपा उम्मीदवार अवनि सिंह के लिए एक जनसभा को संबोधित करने आए थे। इस दौरान उन्होंने लोगों से कहा कि वह मृतक विधायक लोकेंद्र चौहान को श्रद्धांजलि देने के लिए अवनि सिंह को वोट करें।