10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लग्न लेकर गए चाचा-भतीजे की ऐसी खबर आई घर, सुनकर परिजनों की निकल गई चीख, देखें वीडियो

-पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बिजनौर भेज दिया है -वहीं इस हादसे के बाद मृतक के घर वालों में मातम छा गया

less than 1 minute read
Google source verification
pic

लग्न लेकर गए चाचा-भतीजे की ऐसी खबर आई घर, सुनकर परिजनों की निकल गई चीख

बिजनौर। जनपद के थाना नूरपुर-मुरादाबाद रोड पर हुए सड़क हादसे में चाचा और भतीजे की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे की सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बिजनौर भेज दिया है। वहीं इस हादसे के बाद मृतक के घर वालों में मातम छा गया।

यह भी पढ़ें : सहकारी समिति में नियुक्ति पत्र लेकर पहुंचा युवक तो हुआ चौंकाने वाला खुलासा, अब काट रहा चक्कर

दरअसल, दो गाड़ियों की आमने सामने की टक्कर में रतिराम सिंह और उसके भतीजे राजपाल की मौत हो गई, जबकि परिवार का एक व्यक्ति इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि ये लोग लड़की का लग्न लेकर मुरादाबाद जा रहे थे। तभी नूरपुर के आगे दो कारों की आमने-सामने की टक्कर हो गई।

यह भी पढ़ें : पुलिस और कुख्यात भदौड़ा गैंग के बदमाश का हुआ आमना-सामना तो गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा पूरा इलाका

ये लोग जनपद के गाजीपुर गांव के रहने वाले थे। इस हादसे के बाद परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं मौके पर पहुँची पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा भरकर शव को पीएम हाउस बिजनौर भेज दिया है। इस हादसे में घायल हुए मुकेश को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर मुरादाबाद रेफर कर दिया है।

बड़ी खबरें

View All

बिजनोर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग