
UP Politics News: चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जनता को उत्तर नहीं देना चाहते हैं। जब पिछले दिनों सदन में मणिपुर की हिंसा के बारे में सवाल उठाए। तो प्रधानमंत्री संसद को छोड़ भाग गए। कहा कि यदि वह पार्लियामेंट में होते हैं तो भागने नहीं देते। संविधान, लोकतंत्र खतरे में है। देश के दलितों, शोषितों, आदिवासी कमजोर वर्गों के लोगों को एक होकर बाबा डॉक्टर भीमराव आंबेडकर ,मान्यवर काशीराम के अधूरे सपनों को पूरा करना होगा।
जमकर बरसे चंद्रशेखर आजाद
आपको बताते चले कि केएम इंटर कॉलेज के मैदान में संपन्न सामाजिक न्याय संविधान बचाओं रैली को संबोधित करते चंद्रशेखर ने कहा कि देश के हालात ठीक नहीं चल रहे हैं। लोकतंत्र, संविधान को बचाना जरूरी हो गया है। बहुजन संस्थापक कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर सभी को एक होकर संघर्ष करने की कसम खिलाई। कहा कि हम उनके अधूरे सपनों को हर हाल पूरा कर डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के संविधान को नहीं बदलने देंगे। सामाजिक न्याय संविधान- बचाओ रैली का मतलब ही यही है कि सभी कमजोर वर्ग के लोगों को एक साथ होकर सत्ता पक्ष में बैठे ऐसे लोगों को कुर्सी से उतार कर फेंक दें। जिनसे देश को खतरा है।
चंद्रशेखर आजाद ने महात्मा गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि जब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर दलित शोषितों को उनके अधिकारों के प्रति एक कर आंदोलन कर रहे थे। तो महात्मा गांधी ने विरोध किया था। लेकिन कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर आंबेडकर का समर्थन किया। तभी से देश में लोगों को आरक्षण मिला है।
Published on:
10 Oct 2023 08:19 am
बड़ी खबरें
View Allबिजनोर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
