दबी जबान में परिजनों ने उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई है। हालांकि, अभी कोई भी इस मामले में खुलकर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। सूचना पर पहुंची सीओ अर्चना सिंह ने भी घटना स्थल का जायजा किया। उधर थाना प्रभारी निरीक्षक दीपचंद्र ने बताया कि फिलहाल मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।