
kisan
बिजनौर ( bijnor news ) किसानों ने पुलिस ( Bijnor Police)
के खिलाफ माेर्चा खाेल दिया है। आराेप है कि पुलिस ने किसानाें के घर में जाकर ताेड़फाेड़ की है। दरअसल, पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह समेत 25 कार्यकर्ताओं के खिलाफ किरतपुर थाने में धमकी देने के आरोप में मुकदमा लिखा था। आराेप है कि, अब इसी मामले में पुलिस ( up police ) घर पर जाकर लगातार तोड़फोड़ कर किसानों को परेशान कर रही है।
इसी मामले काे लेकर किसानाें ने पुलिस के खिलाफ माेर्चा खोलने का मन बना लिया है। किसान ( kisan) अब पुलिस प्रशासन के खिलाफ जेल भरो आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं। इसको लेकर किसानों ने चमरोला के एक गांव में पंचायत भी बुलाई जहां खुले शब्दों में पुलिस के खिलाफ माेर्चा खाेलने का एलान कर दिया गया।
थाना किरतपुर में भारतीय किसान यूनियन के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह का एक वीडियो अपने कार्यकर्ताओं के साथ थाने के इंस्पेक्टर को एक मामले में धमकाते हुए वायरल हुआ था। वायरल वीडियो को संज्ञान लेते हुए किरतपुर थाने में भारतीय किसान यूनियन के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह व 25 कार्यकर्ताओं के खिलाफ धमकी देने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ना करने के आराेपों में मुकदमा दर्ज किया गया था।
प्रदेश युवा अध्यक्ष दिगंबर सिंह का आरोप है कि इस मुकदमें के बाद पुलिस लगातार किसानों के घर पर जाकर उन्हें परेशान कर रही है। सामान को भी पुलिस ने क्षति पहुंचाई है। किसान नेता का कहना है कि वह अपने घर पर हैं। पुलिस जहां कहेगी गिरफ्तारी के लिए आ जाएंगे। यह भी कहा कि, पुलिस उत्पीड़न से तंग आकर किसान अब 9 जुलाई को जेल भरो आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं। आराेप लगाया कि किसान अगर अपनी आवाज उठाता है ताे उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस उसे परेशान करने लगती है।
Updated on:
03 Jul 2020 05:13 pm
Published on:
03 Jul 2020 05:12 pm
बड़ी खबरें
View Allबिजनोर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
