
बिजनौर में रंग लगाने को लेकर दो गुटों में हुआ झगड़ा
Holi fight between two groups in Bijnor: बिजनौर के धामपुर में उस समय हड़कंप मच गया जब रंग लगाने को लेकर युवकों के दो गुटों में विवाद हो गया। जिले के मोहल्ला महल सराय में हुए इस विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में युवक आपस में मारपीट करते साफ दिखाई दे रहे हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। अपर पुलिस अधीक्षक धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने 4 युवकों को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Updated on:
25 Oct 2025 12:33 pm
Published on:
14 Mar 2025 02:31 pm
बड़ी खबरें
View Allबिजनोर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
