
VIDEO: झोपड़ी में सो रही मासूम बच्ची को सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत
बिजनौर। खेत की झोपड़ी में सो रही बालिका की जहरीले सांप के काटने से मौत हो गई। जैसे ही परिजनों ने बालिका की तबीयत बिगड़ते देखा अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन इलाज के दौरान लड़की ने दम तोड़ दिया। बालिका की मौत के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घर वालों ने बच्ची का पोस्टमार्टम न करवाने की बात कहकर शव को घर ले गए।
बिजनौर के थाना रायपुर क्षेत्र के ग्राम रानी कोटा में रात लगभग 3:00 बजे खेत पर झोपड़ी बनाकर अंदर मच्छरदानी में सो रही चार-पांच साल की बच्ची मुस्कान सो रही थी। परिजनों ने बताया कि बच्चे अकेले मच्छरदानी में सो रहे थे। तभी खेत से निकलकर किसी सांप ने बालिका को काट लिया। पहले तो परिजनों को पता नहीं चला लेकिन जब बच्ची की हालत बिगड़ने लगी तो आनन-फानन में रात में ही अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन उपचार के दौरान बालिका की मौत हो गई। बालिका की मौत से गांव में मातम छाया हुआ है। पूरा मामला थाना रायपुर क्षेत्र के ग्राम रानी कोटा का है। ग्रामीणों ने जहरीले सांप को बहुत खोजने की कोशिश की लेकिन सांप नही मिला है।
Updated on:
26 Jun 2019 02:54 pm
Published on:
26 Jun 2019 02:46 pm
बड़ी खबरें
View Allबिजनोर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
