
YOGA DAY: योगी के मंत्रियों ने भी किया योग, लोगों को गिनाए योग से निरोग रहने के फायदे
बिजनौर। विश्वभर में आज चौथा योग दिवस मनाया जा रहा है, देश के प्रधानमंत्री से लेकर अग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्री, नेता सहित पूरा देश आज योग दिवस मना रहा है। जगह-जगह शिविर लगाकर लोग योगासन कर रहे हैं। पीएम मोदी ने जहां देहरादून में योग कार्यक्रम में करीब 55 हजार लोगों के साथ बैठकर योगासन किया, वहीं कोटा में बाबा रामदेव के साथ 2 लाख लोगों ने एक साथ योग कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। वैसे यूपी में भी योग दिवस को लेकर उत्साह देखने को मिला। सीएम योगी ने लखनऊ में तो उनके मंत्री और यूपी बीजेपी प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने बिजनौर में योग किया।
देखें पीएम ने किया योग: देहरादून में 50 हजार लोगों के साथ PM मोदी ने किया योग
अंतराष्ट्रीय चौथे योग दिवस के अवसर पर जहां पूरे भारत सहित अन्य देशों में योग किया जा रहा है। वहीं जनपद बिजनौर के नेहरू स्टेडियम में योग दिवस के अवसर पर प्रभारी और ऊर्जा मंत्री की अगुवाई में दीप जलाकर योग दिवस की शुरूवात की गई। योग को लेकर सुबह 5 बजे से ही नेहरू स्टेडियम में लोग पहुंचने लगे। इस अवसर पर बिजनौर सांसद भारतेंद्र सिंह और डीएम अटल रॉय भी मौजूद रहे।
सुबह सात बजे से शुरू हुए योग शिविर में करीब 20 हज़ार लोगों ने हिस्सा लिया। शिविर के दौरान स्टेडियम में पानी की बोतल और शौचालय की भी व्यवस्था में की गई। योग दिवस के अवसर पर सुबह से ही लोग योग करने के लिये स्टेडियम में पहुंचने लगे। पूरे स्टेडियम को कारपेट लगाकर लोगों को योग करने के लिये तैयार किया गया था। योग दिवस के अवसर पर बड़ो सहित बच्चो ने भी बढ़-चढ़कर कर हिस्सा लिया।
Published on:
21 Jun 2018, 9:03 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.