3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO: यूपी के इस जिले में लगातार बारिश से गिरा मकान का छज्जा, बाल बाल बचे लोग

मुख्य बातें काशीराम कॉलोनी में मकान का छज्जा गिरने से लोगों में डर का माहौल कई मकानों की छत से टपक रहा है बरसात का पानी लोगों का जर्जर हो चुकी बिल्डिंग पर प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान

less than 1 minute read
Google source verification
news

यूपी के इस जिले में लगातार बारिश से गिरा मकान का छज्जा, बाल बाल बचे लोग- देखें वीडियो

बिजनौर। पिछले कई घंटाें से लगातार हो रही बारिश से जहां लोगों का जीना दूभर है। वहीं बिजनौर के बेराज रोड पर बनी काशीराम कॉलोनी के एक मकान का एक छज्जा नीचे गिर गया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है, लेकिन काशीराम कॉलोनी की बिल्डिंग जर्जर होने के कारण कुछ घंटों की बरसात में इस बिल्डिंग में कोई भी बड़ा हादसा किसी हो सकता है। उधर यहां रहने वाले कई लोग मकान की छत से पानी टपकने से परेशान है।

मायावती सरकार में गरीबों के लिए बनी थी काशीराम कॉलोनियां

मायावती सरकार में गरीबों के लिए बनी काशीराम कालोनियों का बुरा हाल है। बिजनौर के बैराज रोड पर बनी काशीराम कॉलोनी अब जर्जर हालत में पहुंच चुकी है। जिले में हो रही लगातार बारिश से इस कॉलोनी की छतों से पानी टपक रहा है। साथ ही बिल्डिंग जर्जर हो जाने के कारण कॉलोनी के एक मकान के ऊपर का छज्जा टूटकर नीचे गिर गया। इस छज्जा के गिरने के वहां रह रहे लोगों में दहशत का माहौल हो गया है। वहीं जर्जर बिल्डिंग को लेकर जिला प्रशासन के अधिकारी कोई न नहीं दे रहे है।

Story Loader