3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फैक्ट्री मालिक ने शख्स को हटाकर दूसरे को दी नौकरी तो कर दी हत्या- देखें वीडियो

हत्या के बाद से ही फरार चल रहा था आराेपी पुलिस ने सूचना मिलते ही दाे महीनें बाद आराेपी काे किया गिरफ्तार

less than 1 minute read
Google source verification
news

फैक्ट्री मालिक ने शख्स को हटाकर दूसरे को दी नौकरी तो कर दी हत्या- देखें वीडियो

बिजनौर। दो माह पूर्व हत्या के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक आरोप को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हरेवली चौराहे से हत्यारे युवक को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। मृतक राजपाल के बेटे अनिल ने 18 मार्च को थाने में अपने पिता के हत्या की तहरीर पुलिस को दी थी। जिसके बाद से पुलिस मामले की जांच कर आरोपी का पता लगाने में जुटी थी।

मालिक के हटाने से नाराज था शख्स

एसपी संजीव त्यागी ने गिरफ्तार हत्यारोपी धर्मपाल के बारे में बताया कि आरोपी धर्मपाल मंधौरा फैक्ट्री पर काम करता था । उसकी जगह पर राजपाल की तैनाती फैक्ट्री के मालिक द्वारा कर दी गई थी । इसी बात की रंजिश को लेकर आरोपी धर्मपाल ने फैक्ट्री के पीछे सुनसान जगह पर राजपाल को बहाने से बुला लिया। इसके बाद मौका पाकर राजपाल के सिर पर डंडे से हमला करके उसे घायल कर दिया और बाद में उसकी रस्सी का फंदा डालकर गला घोंटकर हत्या कर दी। इससे राजपाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस जांच में जब धर्मपाल का नाम आया। तब से धर्मपाल फरार हो गया था । पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रविवार को आरोपी धर्मपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Story Loader