
बिजनौर। लॉक डाउन ( lockdown ) उल्लंघन के आराेप में बिजनाैर पुलिस ने नाैतनवा के विधायक काे उनके पांच साथियों के साथ गिरफ्तार किया है। चेकिंग प्वाइंट पर विधायक काेई वैलिड पास नहीं दिखा पाए।
महाराजगंज के सुनौली गांव के रहने वाले नौतनवा के निर्दलीय विधायक अमनमणि अपने समर्थकों के साथ जा रहे थे। नजीबाबाद थाना पुलिस ने इन्हे चेक किया ताे इनके पास काेई यात्रा पास नहीं मिला। इस पर पुलिस इन्हे थाने ले आई। थाने में पुलिस ने विधायक और उनके साथियों के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
मिली जानकारी के अनुसार, महाराजगंज के नौतनवा विधानसभा से निर्दलीय विधायक अमनमणि त्रिपाठी अभी हाल में ही गोरखपुर से दाे गाड़ियों के काफिले के साथ उत्तराखंड आए थे। साेमवार काे वह उत्तराखंड से गोरखपुर वापस लाैट रहे थे। नजीबाबाद पुलिस ने रास्ते में उन्हे चेकिंग प्वाइंट पर राेक लिया। अभियान के तहत निर्दलीय विधायक अमनमणि त्रिपाठी को उनके 6 साथियों सहित लॉक डाउन का पास ना होने पर आपदा अधिनियम के तहत हिरासत में ले लिया गया।
पुलिस ने धारा 268, 269, 188 धारा 3 महामारी अधिनियम 1887 धारा 51 बी आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत मामला दर्ज किया है। दर्ज मामले में निर्दलीय विधायक अमनमणि त्रिपाठी, समेत माया शंकर, रितेश यादव, संजय कुमार सिंह, ओमप्रकाश यादव, उमेश चौबे और मनीष कुमार के नाम बताए जा रहे हैं।
एसपी संजीव त्यागी ने बताया कि COVID-19 वायरस के खतरे के बीच विधायक अमनमणि त्रिपाठी पर लॉक डाउन में यात्रा करने के लिए यूपी का काेई पास नहीं था। दाे-दाे गाड़ियों से यात्रा की जा रही थी। यह लापरवाही सामने आने पर विधायक समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
Updated on:
04 May 2020 10:03 pm
Published on:
04 May 2020 08:22 pm

बड़ी खबरें
View Allबिजनोर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
