
बिजनौर। यूपी में कानून व्यवस्था को सुधरने में लगी यूपी पुलिस प्रदेश में अपराध और अपराधियों का सफाया करने में जुटी है। जिसके तहत इन दिनों जमकर मुठभेड़ और एनकाउंटर के मामले देखने को मिल रहे है। गाजियाबाद से लेकर मेरठ और मेरठ से लेकर मुजफ्फरनगर में पुलिस ने दर्जनों से ज्यादा एनकाउंटर कर कई बदमाशों को सलाखों पीछे लाकर खड़ा किया तो कई बदमाशों को एनकाउंटर में ही ढेर कर दिया। शायद यही वजह है कि अपराधियों का गढ़ कहे जाने वाले पश्चिमी उत्तर प्रदेश से इन दिनों अपराध और अपराधियों का सफाया हो रहा है। इसी के तहत अब बदमाशों में भी पुलिस का खौफ दिखने लगा है और सहमे और घबराए बदमाश अब सरेंडर करने में लगे है। जानकारी मुताबिक ख़बर है कि एक लाख के इनामी बदमाश आदित्य और उसके साथी रोहित ने बिजनौर कोर्ट में सरेंडर कर दिया है।
कई मुकदमो में चल रहा था वांछित
बता दें कि इनामी बदमाश आदित्य कई मामलों में वांछित चल रहा था। यही नहीं कई बार पुलिस ने उसकी तलाश में जाल भी बुना। लेकिन पुलिस को बदमाश को पकड़ने में कोई सफलता हाथ नहीं लगी। पुलिस बदमाश को पकड़ने में लगातार नाकाम हो रही थी कि अचानक इस बीच बदमाश ने खुद ही अपने गुनाह को कबूल करते हुए कोर्ट में सिरेंडर कर दिया। वहीं इनामी बदमाश आदित्य के साथ उसके साथी बदमाश रोहित ने कोर्ट में सरेंडर किया।
यूपी में लगातार एनकाउंटर से खौफ में बदमाश
गौरतलब है कि बीते एक दो महीनों से यूपी में पुलिस गंभीरता से क्राइम ग्राफ और अपराध को कम करने में लगी है और इसी कारण धड़ाधड़ मुठभेड़ और एनकाउंटर की घटनाएं देखने को मिल रही है। हालांकि इस बीच इन एनकाउंटर में कुछ पुलिसकर्मियों भी घायल हुए। लेकिन अभी तक कई कुख्यात बदमाशों को सलाखों के पीछे पहुंचा गया। जबकि कई बदमाशों को पुलिस ने मौत के घाट उतारा दिया। शायद यही वजह कि बदमाशों के अंदर अब पुलिस का खौफ दिखाई देने लगा है और घबराए और सहमे बदमाश कोर्ट में सरेंडर कर रहे हैं।
Published on:
10 Jan 2018 02:08 pm

बड़ी खबरें
View Allबिजनोर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
